फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car driver crushed the businessman to death in Kothi dispute

Panipat News: कोठी विवाद में कार चालक ने की थी कारोबारी की कुचलकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
The car driver crushed the businessman to death in Kothi dispute

विज्ञापन



पानीपत। केमिकल कारोबारी सतीश जिंदल की शनिवार रात को सेक्टर-25 में हनुमान चौक पर शनिवार रात कार चालक ने कोठी विवाद में रंजिशन टक्कर मारकर हत्या की थी। जिससे गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में भी हत्या नजर आ रही है। पुलिस ने रविवार सुबह तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया तो परिजनों ने सामान्य अस्पताल से शव उठाने से इंकार कर दिया। वे आरोपी पर हत्या का मुकदमा और उसकी गिरफ्तारी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया तो परिजन आरोपी गिरफ्तारी पर अड़े रहे।
एसएचओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार को निष्पक्ष जांच और जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव उठाया और अंतिम संस्कार किया। सेक्टर 25 पार्ट-2 निवासी कर्ण जिंदल ने बताया कि उसके पिता सतीश जिंदल (54) केमिकल कारोबारी मे। वह साथ में प्रॉपर्टी का भी काम करते थे। उनका सेक्टर 11 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उदित मित्तल के साथ कोठी को लेकर लेन-देन चल रहा था। उसके पिता ने बताया था कि उदित उसे कई दिनों से फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। शनिवार को सुबह भी उसने पिता को फोन किए और मिलने की बात कही। शनिवार शाम भी उदित ने फोन कर 10 मिनट मिलने के लिए बुलाया। पिता शाम करीब साढ़े छह बजे घर से खाना खाकर एक्टिवा पर निकल गए थे। उन्होंने 10 मिनट में लौटने की बात कही। काफी समय बाद उसके पिता नहीं लौटे। उसने अपने छोटे भाई प्रिंस के फोन से पिता को फोन किया तो वह घबराए हुए व डरे हुए थे। पिता ने कहा कि उदित ने उसे बहुत भला बुरा कहा और उसके साथ कहासुनी की। अब वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह स्कूटी पर अपने घर के लिए निकल चुका है, लेकिन उदित अपनी गाड़ी चढ़ाने के लिए मोड़ रहा है। पिता की इतनी बात सुनकर वह घर से निकल गया। वह सेक्टर 25 में तलाशने के बाद जब हनुमान चौक पर पहुंचा तो उसके सामने आरोपी उदित ने इनोवा कार से उसके पिता की स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उसके पिता की गर्दन धड़ से अलग हो गई। उदित ने उसे कहा कि तुम्हारे पिता ने मेरी बात नहीं मानी, इसलिए उसे सबक सिखाया है।
विज्ञापन






परिजनों का आरोप, पुलिस ने सबूत मिटाए



परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को इनोवा कार पर मांस के टुकड़े लगे हुए थे। नंबर प्लेट में भी मांस फंसा हुआ था। यहां तक जिस खंभे में गाड़ी टकराई, उस पर भी मांस के टुकड़े लगे थे। रात को गाड़ी थाने में खड़ी करा दी थी, लेकिन सुबह देखा तो गाड़ी पूरी तरह से साफ थी। आरोप है कि पुलिस ने पानी से गाड़ी को साफ करार सबूत मिटवा दिए। वहीं पुलिस का तर्क है कि रात को गाड़ी थाने के बाहर खड़ी थी, इसलिए आवारा कुत्ते उसको चाट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






भाजपा व कांग्रेसी नेता अस्पताल पहुंचे



सामान्य अस्पताल में सुबह भाजपा मेयर अवनीत कौर के पिता सरदार भूपेंद्र सिंह पहुंचे। उसके बाद कांग्रेसी नेता संजय अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और साथ खड़े होकर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। वहीं उनके बाद कांग्रेसी नेता वीरेंद्र बुल्लेशाह मौके पर पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया।बॉक्स




हादसे के वक्त कार में विदेशी लड़की और एक युवक होने का आरोप-
जजपा के शहरी अध्यक्ष सोहन लाल बठला ने आरोप लगाया कि हादसे के वक्त मौके पर कार में सुमित मित्तल और एक विदेशी लड़की भी थी। जो रसियन लग रही थी। आरोप है कि वह भी इस हत्या में शामिल है। उन्होंने बाकी दो को भी इस मुकदमे शामिल करने की मांग की। थाना प्रभारी ने इस पर भी उनको आश्वासन दिया।






इस वजह से की हत्या
मृतक सतीश के छोटे भाई अनिल जिंदल ने बताया कि एक साल पहले ढाई करोड़ रुपये में कोठी उदित जिंदल को बेची थी। उसके दस्तावेज पूरे नहीं हो पाए थे। एक साल बाद अब जमीन की कीमत बढ़ गई तो सतीश अब कोठी को वापस लेने की इच्छा जता रहे थे। दो दिन पहले उनका पैसों का लेन-देन भी हुआ था। शनिवार को उनकी फोन पर बहस हुई थी। रात को रंजिशन उदित ने हत्या कर दी।









बेटे ने एसएचओ से हाथ जोड़ लगाई न्याय की गुहार-
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजन सामान्य अस्पताल में धरने पर बैठे गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए। कहा कि आरोपी सरेआम घूम रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। एसएचओ मौके पर पहुंचे। बेटे ने हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाई, जिस पर एसएचओ ने उन्हें जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।










ऐसे चला घटनाक्रम


9ः00 ः सामान्य अस्पताल में परिजन इकट्ठा होना शुरू हुए।



10ः00ः परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की



11ः00ः मुकदमा दर्ज न होने पर परिजनों ने शव उठाने से इंकार किया



11ः20ः पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे



12ः00ः रिटायर्ड जज अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी



12ः40ः जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को हत्या की एफआईआर कॉपी सौंपी



01ः26ः परिजनों ने गिरफ्तारी न होने पर हंगामा शुरु किया



01ः37ः परिजन अस्पताल में शव गृह के बाहर धरने पर बैठे, 10 मिनट प्रदर्शन किया



01ः42ः एसएचओ सुनील अस्पताल पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया



02ः04ः शव उठाया और संस्कार के लिए ले गए।








वर्जन



परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी उदित पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के वक्त एक युवक और एक युवती भी गाड़ी में थी। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।



- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed