{"_id":"623e24e9303fbb73a57bd5b3","slug":"the-bus-trampled-the-lecturer-panipat-news-knl102897085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने लेक्चरर को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने लेक्चरर को रौंदा
विज्ञापन
प्रवीन।फाइल फोटो।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सनौली रोड पर गोपाल मार्बल के सामने शुक्रवार सुबह हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक सवार लेक्चरर को रौंद दिया। बस के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लेक्चरर नरेला में एक स्कूल में तैनात थे, वह हर रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। चांदनीबाग थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव निंबरी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह हरियाणा टूरिज्म विभाम में नौकरी करता है। वह शुक्रवार को सुबह छह बजे बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह सनौली रोड पर गोपाल मार्बल के पास पहुंचा तो एक हरियाणा रोडवेज बस चालक तेज रफ्तार में आया और उसकी बाइक से आगे चल रहे उन्हीं के गांव निवासी प्रवीण (38) पुत्र हवा सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आरोपी बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। उन्होंने चांदनीबाग थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह पहुंचाया।
परिजनों ने बताया कि प्रवीण दिल्ली के नरेला में एक स्कूल में लेक्चरर के पद पर कार्यरत था। उनके दो बच्चे है, एक बेटा और एक बेटी है। प्रवीण पर ही उसके पूरा परिवार का भार था। उसकी तीन बहने और एक भाई है। भाई मानसिक परेशान बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव निंबरी निवासियों ने भी उनकी मौत पर दुुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, गांव निवासी एक युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
पिता के साथ जा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौत
इसराना। गांव डाहर के पास वीरवार को पिता के साथ हाईवे पार कर रहा 12 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
पुलिस को दी शिकायत में गांव डाहर निवासी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि वह और उसका बेटा शुभम वीरवार को अपने भाई के यहां से अपने घर वापस जा रहे थे। जब हाईवे पार कर रहे थे, तभी नौल्था की तरफ से आ रही एक कार ने बेटे शुभम को सीधी टक्कर मार दी। शुभम टक्कर लगते ही कुछ दूरी पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल बेटे शुभम को वह पानीपत के एक निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पानीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ।
बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर,फरार
मतलौडा। बाइक सवार को सामने से आ रहा कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार गांव आदियाना निवासी सतबीर का पैर टूट गया। पुलिस ने घायल सतबीर की शिकायत पर कार चालक बुढ़ा खेड़ा निवासी विरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सतबीर ने बताया कि वह 20 मार्च को दोपहर के समय बाइक पर पानीपत से अदियाना आ रहा था। रास्ते में भालसी के पास सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसमें उसके पैर की हड्डी टूट गई।