फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Buniyaad Level-3 exam will now be held on April 2

Panipat News: बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा अब दो अप्रैल को होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The Buniyaad Level-3 exam will now be held on April 2
पानीपत। मिशन बुनियाद के लिए जिले में लेवल-3 की परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम 28 मार्च की बजाय अब दो अप्रैल को होगा। बुनियाद कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल में बदलाव किया गया है। प्रदेश में मिशन बुनियाद लेवल-3 ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरूआत 26 मार्च को अंबाला से होगी। कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल तक होगा। कार्यक्रम में लेवल-1 के बाद लेवल-2 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन और जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचेंगे। दूसरे चरण के 14 दिन देरी से जारी हुए परीक्षा परिणाम से यह शेड्यूल गड़बड़ा गया है। पुरानी अधिसूचना के अनुसार, तीसरे चरण की परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह करीब 50 दिन की देरी के बाद दो अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नौंवी कक्षा से ही बच्चों को जेईई व नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए बुनियाद कार्यक्रम को शुरू किया गया है। कार्यक्रम में लेवल-2 में चयनित विद्यार्थियों को लेवल-3 की परीक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम में बुलाया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्र में पढ़ाई के लिए होता है। जिले में पांच राजकीय विद्यालयों में बुनियाद केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा में ही नीट, जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। बच्चों को तीन दिन केंद्रों में और तीन दिन ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। जेईई और नीट की परीक्षा की तैयारी में जुटे राजकीय स्कूलों के जिन विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा पास कर ली है, अब वे लेवल-3 की परीक्षा में शामिल होंगे।



वर्जन-
जिले में बुनियाद के तीसरे चरण के लिए शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पानीपत में तीसरे चरण का ओरिएंटेशन कार्यक्रम अब दो अप्रैल को होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। दूसरे चरण में जिले में उत्तीर्ण 434 विद्यार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed