फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The body of a young man was found in the canal after three days

Panipat News: तीन दिन बाद नहर से मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the canal after three days
करनाल। जटपुरा के पास नहर में छलांग लगाने वाले युवक विशाल का शव तीन दिन बाद घोघड़ीपुर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जटपुरा के पास 23 मार्च की शाम को एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

किसी ने उसे नहर में छलांग लगाते हुए देखा था। युवक ने बाइक और हेलमेट के साथ-साथ मोबाइल नहर किनारे छोड़ दिया था। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से युवक के परिजनों को संपर्क किया। तभी से युवक की नहर में तलाश की जा रही थी। थाना सदर एसएचओ विष्णु मित्र ने बताया कि युवक ने जटपुरा के पास नहर में छलांग लगा दी थी। जिसका शव मिल गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed