फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The balcony was broken due to the mistake of the landlord

Panipat News: मकान मालिक की गलती से टूटा था छज्जा, आरोप अभी कच्चा था लेंटर, गैरदरादत्न हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
The balcony was broken due to the mistake of the landlord
पानीपत। रमेश नगर में बुधवार को निर्माणाधीन मकान का तीसरी मंजिल का छज्जा टूटने से मजदूर रामबिहारी की गली में गिरने से मौत हो गई थी। राम बिहारी की पत्नी सुनीता ने मकान मालिक पर जबरदस्ती कच्चा मेंटर खुलवाने व राम बिहारी से काम कराने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि कच्चे लेंटर पर काम करने से मना करने पर मकान मालिक ने दिहाड़ी काटने की धमकी दी थी। उसकी लापरवाही से मजदूर राम बिहारी हादसे का शिकार हुआ है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पत्नी सुनीता के बयानों पर मकान मालिक हरविंद्र पर गैर इरादत्न हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। विदित है कि मूल रूप से बिहार के सहजानपुर जिले के गांव मुंडिया कलां निवासी राम बिहारी (45) पिछले सात साल से भावना चौक के पास किराए पर रहता था। वह राजमिस्त्री के पास मजदूरी करता था। वह बुधवार सुबह आठ बजे रमेश नगर में निर्माणाधीन मकान पर काम करने गया था। यहां हरिवंद्र सिंह मकान बना रहे हैं। राम बिहारी अपने साथी श्रमिक लेखराम के साथ निर्माणाधीन मकान का लेंटर खोल रहा था। उन्होंने तीसरी मंजिल का लेंटर खोला। इसी वक्त मकान का छज्जा टूटकर गिर गया। इस पर राम बिहारी खड़ा था। राम बिहारी गली में सिर के बल आ गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई थी। राम बिहारी दो बेटों व एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन


वर्जन-
तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी मकान मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पत्नी के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed