फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The AYUSH department conducted Surya Namaskar exercises at sports complexes and training centres.

Panipat News: आयुष विभाग ने खेल परिसरों और प्रशिक्षण केंद्रों में कराया सूर्य नमस्कार अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The AYUSH department conducted Surya Namaskar exercises at sports complexes and training centres.
पानीपत। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को जिले के विभिन्न खेल परिसरों और प्रशिक्षण केंद्रों पर सुबह व सायं में सूर्य नमस्कार अभ्यास कराया गया। दो फरवरी से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और खिलाड़ियों को योग के प्रति जागरूक करना, उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाना और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। नियमित योग अभ्यास से खिलाड़ियों की सहनशक्ति में वृद्धि होती है जिससे उनके खेल प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिलता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुश्ती, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, खो-खो, वॉलीबॉल, शूटिंग सहित अन्य खेलों के प्रशिक्षकों ने अपने-अपने प्रशिक्षण केंद्रों पर बच्चों को सूर्य नमस्कार के लाभ बताए और अभ्यास करवाया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक महिपाल ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिले के 20 से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों पर सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाया गया, इसमें विभिन्न खेलों से जुड़े करीब 250 से अधिक बच्चों और खिलाड़ियों ने भाग लिया। अभ्यास सत्र के दौरान 15 से 30 मिनट में 6 से 12 बार सूर्य नमस्कार कराया गया जिससे खिलाड़ियों को सही श्वास-प्रश्वास, लचीलापन और संतुलन का अभ्यास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed