फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The auspicious time for tying rakhi on Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय

Sat, 09 Aug 2014 12:44 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत Updated Sat, 09 Aug 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
पानीपत।  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनें काफी उत्साहित हैं। वहीं शास्त्रों के अनुसार अगर शुभ समय में कोई पर्व या कार्य किया जाए तो उसमें हमेशा लाभ ही होता है।
विज्ञापन


वैसे ही रक्षाबंधन पर्व के दिन अगर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर शुभ समय में राखी बांधती है तो भाइयाें के ऊपर हर आने वाली विपत्तियों से बचाव रहता है।

रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाइयाें की आयु वृद्धि के लिए कामना करती है लेकिन इसके लिए अगर शुभ समय में त्योहार को मनाया जाए तो इससे व्यक्ति विपत्तियों से तो बचाता ही है साथ ही भाई-बहन में स्नेह बढ़ता है। अब कि बार 10 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन


पंडित रामप्रकाश पाठक ने बताया कि पर्व मनाने का शुभ समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक के बीच ही है। इस बीच बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मना सकती है, उसके बाद दोपहर एक बजे के बाद ही रक्षाबंधन पर्व मनाए। दोपहर 1 बजे से उद्रकाल शुरू हो जाएगा। शुभ में बहनें भाइयाें को राखी बांधे तो भाइयाें के सिर हुए संकट से रक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व के दिन सूर्य उदय होते ही भद्रा यानि उद्रकाल शुरू हो जाएगा, ऐसे में पर्व मनाना अच्छा नहीं माना जाता है। भद्रा का प्रभाव सुबह 10 बजे से पहले और उसके बाद 11 बजे के बाद से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। दोपहर के बाद बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती है।


पं. रामप्रकाश पाठक ने बताया कि पुष्पकाल में रक्षाबंधन पर्व मनाने से व्यक्ति विपत्ति से बचाव रहता है। वहीं भद्रा यानि उद्रकाल में रक्षाबंधन पर्व मनाना अच्छा नहीं माना जाता है। दोपहर एक बजे के बाद पुष्यकाल शुरू हो जाएगा जोकि पर्व के लिए शुभ समय होगा। दोपहर के बाद बहनें भाइयाें की कलाई पर राखी बांधे तो शुभ होगा, उसके के ऊपर आई हुए विपत्तियां दूर होगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed