{"_id":"61b265e898480d1f863e795f","slug":"the-audience-captivated-by-cultural-programs-in-the-youth-festival-panipat-news-knl92237968","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा
विज्ञापन
पानीपत। आर्य कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती हुई कॉलेज की छात्राए
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में वीरवार को आर्य कालेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता व जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्रीड़ा कार्यक्रमों मेें आज का युवा अच्छी दिशा में जा रहा है। इसी कड़ी में हमारे देश का युवा आज हर क्षेत्र में विश्वभर में अपना डंका बजा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि हर माता-पिता ने अपने बच्चों को सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना चाहिए। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि यह युवा उत्सव कार्यक्रम विभिन्न विधाओं में आयोजित करवाया जा रहा है।
कार्यक्रम में लगभग तीन सौ प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें विभिन्न तरह के सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। वीरवार को हुए कार्यक्रम में हरियाणवी के साथ कई अन्य नृत्य की विधाओं का विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समापन 12 दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागिता भी करेंगे। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पॉलीवाल, युवा सांस्कृतिक संयोजक जोगिंद्र कुमार तथा जोगिंद्र सिंह, सहायक जगबीर सिंह आदि मौजूद रहे।