फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The audience became emotional after seeing Shri Ram and Bharat Milap

Panipat News: श्रीराम और भरत मिलाप को देख भावुक हुए दर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after seeing Shri Ram and Bharat Milap
पानीपत। श्री सनातन धर्म रामलीला सभा माॅडल टाउन में भरत मिलाप का सुंदर मंचन किया गया। इस दृश्य को देखकर हर कोई भावुक हो गया।
विज्ञापन

रामलीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम के वन गमन के पश्चात राजा दशरथ उनके वियोग में प्राण त्याग देते हैं। जिसके चलते अयोध्यावासी व्यथित हो जाते हैं। इसी दौरान ननिहाल गए भरत और शत्रुघ्न जब वापस आते हैं तो उन्हें अयोध्या का वातावरण बदला-बदला नजर आता है। दोनों दौड़े-दौड़े महलों में पहुंचकर माता कैकई से इसका कारण पूछते हैं। जब महारानी कैकई उन्हें बताती हैं कि किस तरह उन्होंने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे थे। पहले वरदान में अपने पुत्र भरत के लिए राजतिलक और दूसरे वरदान में राम के लिए वनवास मांगा था। यह सारी बातें सुनकर भरत अपनी माता कैकई को अपने मन की पीड़ा सुनाते हैं। इसके बाद वह फैसला करते हैं कि सभी वन में जाकर श्रीराम, लक्ष्मण और सीता को वापस लेकर आएंगे। सभी मिलकर वन में जाकर भगवान राम से वापस महलों में चलने की प्रार्थना करते हैं। किंतु पिता की आज्ञा के कारण श्रीराम उन्हें महलों में जाने से मना कर देते हैं। वह भरत को समझाते हैं कि पिता की आज्ञा सर्वोपरि हैं। इसलिए वह वापस महलों में लौट जाएं और अयोध्या नगरी के राजकाज का संचालन करें। वहीं भरत श्रीराम को कहते हैं कि अयोध्या के राजा आप ही रहोगे। मैं आपकी चरण पादुका को सिंहासन पर रखकर सेवा करूंगा। इसके बाद श्रीराम उन्हें अपना आशीर्वाद देकर वापस अयोध्या भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed