फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The artists mesmerized the audience with their performance of Bal Leela.

Panipat News: कलाकारों ने बाललीला के मंचन से मोहा मन

Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
The artists mesmerized the audience with their performance of Bal Leela.
हवन में शामिल होते प्रधान तरुण गांधी व अन्य। स्रोत : सभा
पानीपत। श्री सायंकालीन रामलीला लैय्या सभा द्वारा आईबी सीसे स्कूल के विशाल मैदान में वीरवार को प्रभु राम की बाललीला तथा ताड़का व सुबाहु वध के प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। इस रामलीला की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सभी पात्र बिना कुछ बोले केवल अभिनय (गूंगी रामलीला) के माध्यम से प्रसंगों को जीवंत करते हैं। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उद्योगपति काली मिड्ढा ने आरती वंदन कर प्रभु श्रीराम का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने गुरु वशिष्ठ व पिता दशरथ की आज्ञा पाकर बाललीला के दृश्य में क्रिकेट खेलकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरी तरफ मुनि विश्वामित्र की ओर से लोक कल्याण के लिए किए जा रहे यज्ञ में ताड़का, सुबाहु और मारीच ने विघ्न डाला। इससे क्रोधित मुनि विश्वामित्र अयोध्या दरबार पहुंचे और राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांग लिया। सिद्धाश्रम में यज्ञ रक्षा के दौरान जब राक्षस उत्पात मचाने आए तो श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु का वध कर दिया। ताड़का वध के दृश्य पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। वहीं राम के बाण से मारीच सौ योजन दूर जा गिरा।
विज्ञापन

10 को निकलेगी श्रीराम बारात की शोभायात्रा
सभा के महामंत्री युधिष्ठिर लाल शर्मा ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर (शनिवार) को श्रीराम बारात की विशाल शोभायात्रा पूरे नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास, पार्षद नवल जिंदल, पार्षद जयदीप अरोड़ा और समाजसेवी अनिल कुमार बंटू के सानिध्य में हुआ। इस मौके पर कालू बजाज, जगदीश शर्मा, मंच संचालक दुर्गेश शर्मा, जगदीश चराया, दीपक मखीजा, सोनू शर्मा और इशांत अग्निहोत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबादी रामलीला क्लब ने किया हनुमत ध्वजारोहण
श्री हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब द्वारा वीरवार शाम पांच बजे श्री राम मंदिर धाम में रामलीला मंचन के शुभारंभ हनुमत ध्वजा स्थापना एवं ध्वजारोहण के साथ किया। क्लब के प्रधान कृष्ण लाल जुनेजा ने बताया कि 8 से 21 अक्टूबर तक चलने वाली इस रामलीला का औपचारिक उद्घाटन नौ अक्टूबर को नारद लीला के मंचन के साथ होगा। उद्घाटन समारोह में समाजसेवी सुंदर सिंह दुआ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed