{"_id":"69680676e26ca30af70e026a","slug":"the-aqi-rose-to-278-the-second-time-this-year-it-has-crossed-250-panipat-news-c-244-1-pnp1001-150589-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक्यूआई बढ़कर 278 पर पहुंचा नए साल में दूसरी बार 250 से ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक्यूआई बढ़कर 278 पर पहुंचा नए साल में दूसरी बार 250 से ऊपर
विज्ञापन
पानीपत। शीतलहर के बीच पर्यावरण प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। औद्योगिक नगरी में बुधवार को एक्यूआई 278 पर पहुंच गया। यह इस महीने दूसरी बार 250 से अधिक पहुंचा है। इससे पहले 31 दिसंबर को नए साल के जश्न पर चले पटाखों के चलते एक जनवरी को एक्यूआई 347 पर पहुंच गया था।
एक्यूआई बढ़ने से सांस और आंखों में जलन के मरीज बढ़ गए हैं। इसमें बुजुर्गों की सबसे ज्यादा परेशानी और बढ़ गई। जिला नागरिक अस्पताल समेत अन्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
जिले में मंगलवार को एक्यूआई 217 था। यह बुधवार को बढ़कर 278 पर पहुंच गया। यह करीब 61 अंक अधिक रहा। कड़ाके की सर्दी में एक्यूआई बढ़ने पर लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और आंखों में जलन के भी मामले बढ़ गए। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में आंखों के करीब 15 मरीज अधिक पहुंचे। वहीं बुजुर्गों में सांस लेने की दिक्कत रही। खासकर दमा के रोगियों को अधिक परेशानी हुई। असंध रोड स्थित मदान अस्पताल की संचालक डॉ. निधि मदान ने बताया कि सर्दी के मौसम में नस हल्की हो जाती हैं। संवाद