फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The agenda was not distributed on the meeting of the corporation house yesterday

निगम सदन की बैठक कल पर नहीं बांटे गए एजेंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The agenda was not distributed on the meeting of the corporation house yesterday
पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक करीब पांच माह बाद वीरवार को प्रस्तावित की गई है लेकिन अभी तक पार्षदों को सदन के एजेंडे नहीं मिले हैं। खास बात ये रहेगी कि इसी बैठक में निगम के आगामी सत्र का बजट भी पास किया जाएगा। अभी तक निगम बजट की आय करीब 170 करोड़ जबकि खर्च भी करीब 170 करोड़ के आसपास तैयार किया गया है, हालांकि अभी तक इस बजट को फाइनल नहीं किया जा सका है। इस पर निगम आयुक्त बुधवार को अपनी सहमति देंगे, जिसके बाद वीरवार को इसे सदन के सामने पास करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार शहर से जुड़े कुछ खास एजेंडे निगम सदन की बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें से 14 एजेंडे मेयर कार्यालय, चार विधायक और दो निगम कार्यालय की ओर से ही तैयार हो पाए हैं। जबकि अपने अपने वार्डों के लिए पार्षद अपने अलग एजेंडे भेज रहे हैं। इस बैठक में सबसे खास एजेंडे पार्षद रविंद्र भाटिया ने शहर के लिए भिजवाएं हैं। इनमें शहर में भूजल के दोहन को रोकने और जलबचाव को लेकर सरकार से रेनेवल प्रोजेक्ट के लिए एक हजार करोड़ के बजट की मांग, शहर में सीएमपी (कम्प्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान) का सर्वे समेत पुराने बस स्टैंड को एलिवेटेड हाई-वे से जोड़ने जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीएमपी का सर्वे
दिल्ली, नोएडा, बैंगलोर, चंडीगढ़, कलकता, मुंबई, चेन्नई जैसे महानगरों की तर्ज पर शहर में सीएमपी (कम्प्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान) का सर्वे करवाए जाने के संबंध में वार्ड पार्षद रविंद्र भाटिया ने एजेंडा प्रस्तुत किया है। इस सर्वे के बाद शहर में तकनीकी सक्षम रूप से सड़क, सीवर, पानी, बाइपास, स्कूल, अस्पताल, पुल, मैट्रो समेत सभी प्रकार के विकास कार्यों का एक मजबूत आधार बनेगा। इससे शहर की विश्वस्तर पर अलग पहचान बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर रिनेवल प्रोजेक्ट के लिए एक हजार करोड़-
पार्षद रविंद्र भाटिया ने शहर में वाटर रिनेवल प्रोजेक्ट के लिए एक हजार करोड़ रुपये के बजट की सरकार से मांग करने का एजेंडा भी प्रस्तुत किया है। इससे भूजल का दोहन रूकेगा और पीने योग्य पानी की भी बचता होगी। इस प्रोजेक्ट के अनुसार यमुना नदी के किनारे रेनेवल बनाकर जल सरंक्षण किया जाएगा। यहां से पानीपत शहर में पानी की सप्लाई का प्रंबध भी हो सकेगा।

पुराने बस स्टैंड को एलिवेटेड हाईवे से जोड़ने का प्रस्ताव
निगम सदन में पुराने बस स्टैंड को एलिवेटेड हाई-वे से जोड़ने का प्रस्ताव भी पार्षद रविंद्र भाटिया ने रखा है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से शहरवासियों को यातायात का दोगुना लाभ मिलेगा। नया बस स्टैंड शहर के बाहर होगा और पुुराना शहर के अंदर होगा और इसे इस्तेमाल भी किया जा सकेगा। इस बस स्टॉप को हाई-वे से जोड़ने से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, ये प्रोजेक्ट शहर के विकास कार्यों में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed