फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The active thief in town

शहर में चोर फिर सक्रिय

Wed, 15 Jan 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 15 Jan 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर समेत जिले में सर्दी के मौसम चोर सक्रिय हो गए हैं। चोरों ने फैक्टरी में एक कैंटर से बैटरी, घर के बाहर से गाड़ी और थाना शहर और चांदनी बाग से क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। पुलिस ने इनमें चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फैक्टरी से कैंटर चोरी  छाजपुर कलां गांव स्थित एक फैक्टरी से टाटा 407 कैंटर की बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सुरेंद्र सिंह निवासी लतीफ गार्डन असंध रोड ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


सुरेंद्र ने बताया कि उसकी छाजपुर कलां में फैक्टरी है और यहां पर कैंटर से बैटरी चोरी कर ली। उसने बैटरी चोरी का शक बिजेंद्र पर जाहिर किया है। पुलिस ने बैटरी की कीमत आठ हजार रुपये आंकी है और थाना सदर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटरसाइकिल चोरों ने थाना शहर व चांदनी बाग से तीन मोटरसाइकिलों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। संजय निवासी काबड़ी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह जीटी रोड स्थित एक मोटरसाइकिल की एक एजेंसी पर गया था।

यहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। संजय निवासी देवीपुर, करनाल की मोटरसाइकिल देवीलाल पार्क के नजदीक से चोरी हो गई। संजय ने बताया कि वह देवीलाल पार्क पर गया था। यहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली।

प्रवीण निवासी एकता विहार कॉलोनी उझा रोड ने थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसके घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी कर ली। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत शास्त्री कालोनी में घर के बाहर से गाड़ी चोरी कर ली।


पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दीपक निवासी शास्त्री कालोनी ने बताया कि उसने मारुति जेन गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर दी। उसको सुबह उठने पर गाड़ी नहीं मिली। उसने आसपास गाड़ी को तलाशा, लेकिन कहीं पर भी नहीं मिली। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed