{"_id":"66567ccb8542c2049a03a3a6","slug":"the-accused-who-snatched-rings-from-elderly-people-is-on-remand-for-two-days-panipat-news-c-244-1-pnp1001-118840-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुजुर्गों से अंगूठी छीनने वाले आरोपी दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुजुर्गों से अंगूठी छीनने वाले आरोपी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन पुलिस की टीम बुजुर्गों से जेवर छीनने वाले दो आरोपियों को सोमवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपियों ने पूछताछ में बुजुर्गों से गहने लूटने की 10 वारदात को कबूल किया है। पुलिस ने उनसे लूटे गए जेवर बरामद करने के लिए इन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की पहचान नवीन निवासी लौहारी गांव, हिसार व राजेश निवासी इंद्रा कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने दोनों आरोपियों को सेक्टर 13/17 में बुजुर्ग से सोने का कड़ा छीनने के मामले में नौ अप्रैल को कैथ गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व छीना गया सोने का कड़ा बरामद कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।
अन्य वारदात के बारे में पूछताछ करने के लिए सीआईए वन पुलिस टीम ने सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया। पूछताछ में आरोपियों ने 26 फरवरी को गोहाना रोड पर गांव बिंझौल व महराणा, तीन माह पहले असंध रोड पर नहर पुल के नजदीक स्थित मंदिर के पास, दो माह पहले गोहाना रोड पर बिंझौल नहर पुल के पास वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके अलावा उन्होंने तीन माह पहले संजय चौक के नजदीक बंधन बैंक के पास, पुराना बस स्टैंड के साथ लगते रोड पर बीएसएनएल के ऑफिस के नजदीक, सब्जी मंडी के पास, जुलाई 2023 में सेक्टर 11/12 में गुरुद्वारा के पास, सितंबर 2023 में तहसील कैंप में फतैहपुरी चौक के पास वारदात को अंजाम दिया था। वहीं फरवरी में तहसील कैंप में बाबूराम बर्फ डिपो के पास, जनवरी में सेक्टर 18 में एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनने की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। अब आरोपियों से अंगूठियां बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।