{"_id":"615229178ebc3e0de87bffc4","slug":"the-accused-who-robbed-the-old-lady-arrested-panipat-news-knl846441124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा महिला को लूटने वाले आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा महिला को लूटने वाले आरोपी काबू
विज्ञापन
पानीपत। वृद्धा महिला को ऑटो में बैठा सुनसान जगह पर ले जाकर सोने के जेवरात, नगदी और मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को सीआईए-1 ने गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर लूट के गहनों को खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 55 हजार रुपये और वारदात में प्रयोग की गई ऑटो बरामद कर पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीडीआई फ्लाईओवर के पास चार लोगों को काबू किया। उन्होंने अपनी पहचान कर्ण, सूरज, मनोज निवासी बतरा कॉलोनी और विनोद निवासी दत्ता कॉलोनी के रूप में बताई। पूछताछ में उन्होंने रक्षा बंधन की देर शाम पानीपत बस स्टैंड के सामने वृद्ध महिला को लूटने की बात स्वीकार की। बताया कि करनाल के प्रेम नगर निवासी दर्शना करनाल जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थीं। उसे आरोपियों ने विनोद की ऑटो में बैठा लिया। फिर रिफाइनरी के पास उनका पर्स, मोबाइल फोन और पहने हुए गहने लूट लिए थे।
सीआईए-1 प्रभारी ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने और लूटे गए जेवरात, नगदी और मोबाइल फोन बरामद करने के लिए चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जेवरात को कच्चा कैंप में एक सुनार की दुकान पर साढ़े नौ हजार रुपये में बेचने के बारे में खुलासा हुआ। निशानदेही पर लूटे गए जेवरात खरीदने वाले तहसील कैंप के प्रकाश नगर निवासी सुनार सतपाल को भी गिरफ्तार किया। सतपाल ने खरीदने के बाद सभी जेवरातों को गला दिया था ।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 55 हजार रुपये और वारदात मे प्रयोग की गई ऑटो बरामद कर पांचों आरेेपियों सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। -राजपाल सिंह, सीआईए-1 प्रभारी।