फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused who robbed at the tip of a knife from a ride in an auto, caught

ऑटो में बैठी सवारी से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
The accused who robbed at the tip of a knife from a ride in an auto, caught
ऑटो में सवारी बैठाकर उनसे चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव सौदापुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया 13 नवंबर को उन्होंने सवारियों से ऑटो में लूट करने वाले गिरोंह के दो सदस्य सौदापुर गांव के कृष्ण और गांधी कॉलोनी के गौतम को अनेजा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सौदापुर निवासी सौरव के साथ सात नवंबर को जीटी रोड से दो युवकों को अपनी ऑटो में बैठाया और सिवाह के पास युवकों से चाकू की नोक पर पांच हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूटने की वारदात को दिया था। खुलासे के बाद कृष्ण और गौतम को चाकू, ऑटो और एक हजार रुपये बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया था। आरोपियों से मिली सूचना पर आरोपी सौरव की धरपकड़ में जुट गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने शनिवार को सौरव को मित्तल मेगा मॉल के पास से काबू किया। आरोपी के कब्जे से 500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त वारदात में फिलहाल एक आरोपी ओर फरार चल रहा है, जिसे भी वह जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन

ये था मामला :
गांव सिवाह निवासी पप्पू साहनी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सात नवंबर को वह अपने साढू रामनाथ के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन से काम खत्म कर सिवाह जा रहे थे। वह जीटी रोड से एक ऑटो में बैठे। ऑटो में चालक सहित चार लड़के पहले से बैठे हुए थे। सिवाह के नजदीक पहुंचने पर पीछे बैठे दो लड़को ने रामनाथ को चलती ऑटो से नीचे फेंक दिया। आरोपियों ने चलती ऑटो में चाकू की नोक पर उसके साथ मारपीट करते हुए 5 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed