{"_id":"62855696fb6115218a1866f0","slug":"the-accused-who-provided-pistol-to-the-killer-arrested-from-baghpat-panipat-news-knl108645687","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे को पिस्टल मुहैया कराने वाला आरोपी बागपत से गिरफ्तार, दोनों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे को पिस्टल मुहैया कराने वाला आरोपी बागपत से गिरफ्तार, दोनों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गोहाना रोड पर ऑफिस में सामान देरी से लाने पर किशोर चिराग की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर दलजीत को हथियार मुहैया कराने वाले को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि शुगर मिल के सामने फाइनेंस के ऑफिस में 17 वर्षीय चिराग उर्फ गौरव निवासी आजाद नगर को पिस्तौल से गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी दलजीत उर्फ जित्ता को सात दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी दलजीत से खुलासा हुआ कि वह वारदात में प्रयोग कि ए गए अवैध पिस्टल को यूपी के बागपत निवासी निखिल से करीब पांच माह पहले 65 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी दलजीत की निशानदेही पर पुलिस टीम ने असला तस्कर निखिल को मंगलवार शाम बहालगढ़ बस अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी दलजीत की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया अवैध पिस्टल व जिंदा रौद उसके गांव बुढ़ाखेड़ा, जींद घर से बरामद किए गए। आरोपी दलजीत और निखिल को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
आरोपी दलजीत उर्फ जित्ता ने रिमांड के दौरान चिराग उर्फ गौरव की हत्या के कारण का पर्दाफाश किया। आरोपी ने बताया कि उसकी पानीपत में संजय कालोनी निवासी सोमबीर और राजनगर निवासी नीरज के साथ काफी समय से दोस्ती है। 24 मार्च की देर शाम शुगर मिल के सामने नीरज के ऑफिस में बैठे थे। उसने चिराग उर्फ गौरव को पैसे देकर खाने पीने का सामान मंगवाया था। चिराग काफी देर में सामान लेकर आया तो इस बात को लेकर उसकी चिराग से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उसने पिस्तौल निकालकर चिराग को गोली मार हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।