फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused grandfather had brought the girl home by giving a 20 rupee note.

Panipat News: आरोपी दादा 20 रुपये का नोट देकर बच्ची को लाया था घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
The accused grandfather had brought the girl home by giving a 20 rupee note.
मतलौडा। मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे गए हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है। नशे में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को गली में खेलते हुए उसने मन में वारदात की प्लानिंग की थी। वह 20 रुपये का नोट देकर बच्ची को अपने घर लाया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मतलौडा थाना के अंतर्गत एक गांव में 53 वर्षीय कृष्ण नशे का आदी है। उसकी पत्नी उसे 12 साल पहले छोड़ गई थी। उसका एक बेटा जेल में है। उसके पड़ोस में उसके परिवार का एक युवक रहता है। वह पांच साल की बच्ची का पिता है। कृष्ण उस युवक का रिश्ते में चाचा लगता है। युवक की पांच साल की बेटी मंगलवार शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। यहां कृष्ण घर के बाहर घूम रहा था। उसने बच्ची को अपने पास बुलाया। बच्ची हमेशा उसका दादा जी बोलती थी। उसने बच्ची को चीज देने का लालच दिया और उसकी अंगुली पकड़कर अपने साथ घर ले गया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


वर्जन-

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाएं। इसी के साथ बच्चों को सिखाएं कि अगर कोई भी अनजान व्यक्ति उन्हें किसी प्रकार की मिठाई, चॉकलेट या अन्य खाने-पीने की चीजों का लालच दे तो वे उसे मना करें और उस व्यक्ति से दूर भागें। किसी प्रकार के खाने-पीने की चीजों का प्रलोभन देकर उनसे अपनी बात मनवाने की कोशिश करता है, तो उसका तुरंत विरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed