फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused constable in the honey trap case reached the High Court for anticipatory bail

Panipat News: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचा हनी ट्रैप प्रकरण का आरोपी हवलदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The accused constable in the honey trap case reached the High Court for anticipatory bail
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र निवासी डेयरी संचालक को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने मामले में आरोपी हवलदार अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचा है। आरोपी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई है।
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी डेयरी संचालक ने 12 अगस्त को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि हरियाणा पुलिस में तैनात हवलदार ने एक महिला और दो अन्य आरोपियों ने उसे हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में आरोपी हवलदार अभी तक फरार चल रहा है। आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी की अदालत ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद अब आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत की मांग की है। जिस पर अभी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


हनी ट्रैप के मामले में आरोपी हवलदार ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed