{"_id":"650df1e9a3f344e3d4091096","slug":"the-accused-beat-up-the-father-when-he-protested-against-imposing-strictures-on-his-daughters-panipat-news-c-244-1-sknl1015-6418-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बेटियों पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बेटियों पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ददलाना गांव में बेटियों पर फब्तियां कसने का विरोध पर आरोपियों ने पिता पर पहले मोटरसाइकिल चढ़ा दी और उसके बाद उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ददलाना गांव निवासी बबली ने बताया कि उसके पति रामपाल ने अशोक, रोहित के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी कि वह उनके परिवार के बेटियों पर रास्तों में फब्तियां कसते है। 18 सितंबर को उसका पति रामपाल घर के पास खड़ा था। शिकायत देने की रंजिश में अशोक और रोहित मोटर साइकिल पर सवार होकर आए और उसके पति को टक्कर मार दी। दलीप, साहिल, अरुण, रोहित ने उसके घर में घुसकर उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी पूजा, अनिल, पति रामपाल, नवीन को गंभीर चोट आई। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी आए, जिनको देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।