{"_id":"61a92730afdb2b5f653dbc55","slug":"the-absconding-accused-of-demanding-extortion-was-also-caught-panipat-news-knl915106160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने का फरार आरोपी भी दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने का फरार आरोपी भी दबोचा गया
विज्ञापन
समालखा। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
समालखा। शराब फैक्टरी के सहायक डायरेक्टर से एक लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांधी कॉलोनी, समालखा निवासी आरोपी अनुज उर्फ जोनू को समालखा अड़्डे से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
इस मामले में चार आरोपी रवि उर्फ कमांडो, राजन उर्फ मंत्री, विक्रम उर्फ विक्की व अंकुश उर्फ बंटी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सीआईए-तीन प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया आरोपियों ने शराब फैक्टरी के सहायक डायरेक्टर अक्षय रलहन ने थाना समालखा में शिकायत देकर बताया था कि 5 मई को रवि उर्फ कमांडो अपने चार-पांच साथियों के साथ फैक्टरी में आया था।
उसने कार्यालय मे घुसकर एक लाख प्रति महीने रंगदारी मांगी थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महीना पूरा होने पर रवि उर्फ कमांडो ने एक जून को फिर से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। 26 जून को रेलवे स्टेशन समालखा के सामने से आरोपियों को वारदात मे प्रयोग की गई स्कोडा कार सहित काबू किया था।