फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thanks Selfie Point will attract voters

Panipat News: मतदाताओं को आकर्षित करेगा थैंक्स सेल्फी प्वाइंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Thanks Selfie Point will attract voters
पानीपत। लोकसभा चुनाव के दौरान पिंक बूथों को आकर्षित बनाया जा रहा है। यहां आकर मतदाताओं को खुद बेहतर महसूस होगा। पिंक बूथ के कोआर्डिनेटर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली के ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने अपनी टीम के साथ पानीपत शहरी विधानसभा के अंतग्रत आर्य पीजी कॉलेज के दो पिंक बूथ को सजाना शुरू कर दिया है। मतदाताओं के स्वागत के साथ थैंक्स सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पिंक बूथ पर मतदाता जागरूकता के लिए मतदान का महत्व बताती हुई लड़ियां लगाकर सजावट को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी डाॅ. पंकज के नेतृत्व में जिले के विभिन्न बूथों पर विशेष सजावट और सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है ताकि मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। तहसीलदार सुदेश राणा ने बताया कि चुनाव को प्रभावी तरीके से करने और आकर्षक बूथ बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट, रंगोली आदि भी बनाए जा रहे हैं। जहां मतदाता ख़ुद सेल्फ़ी ले सकेंगे। इसके लिए ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक को ज़िम्मेदारी दी गई है। अबकी बार थैंक्स सेल्फ़ी प्वाइंट को बनाने का प्रयास किया गया है जो प्रभावी और सराहनीय है। जिसके माध्यम से मतदाताओं को अपने मत देने के बाद गर्व महसूस होगा।
विज्ञापन


बड़ौली स्कूल के ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. पंकज के नेतृत्व में पिंक बूथ पर विशेष सजावट कार्य किया जा रहा है जो न केवल मतदाताओं को आकर्षित करने का कार्य करेगा अपितु चुनाव ड्यूटी पर अधिकारी व कर्मचारी भी सेल्फ़ी प्वाइंट पर सेल्फ़ी लेकर देश के महापर्व चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसमें शगुन, सावन व दीपांशु का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed