फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thakur's bungalow decorated with four quintals of flowers, devotees danced to the hymns

Panipat News: चार क्विंटल फूलों से सजा ठाकुर का बंगला, भजनों पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
Thakur's bungalow decorated with four quintals of flowers, devotees danced to the hymns
पानीपत। श्री ज्ञानेश्वर मंदिर अंसल में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर फूल बंगला सजाया और शाम को ठाकुर जी का दरबार लगाया गया। फूलों से सजाने के बाद बाबा का बंगला आकर्षक नजर आया। शाम को दर्शनों के मंदिर खुलने के बाद हर कोई बाबा के दर्शन का जिज्ञासु हो उठा। बंगला सजाने के लिए करीब चार क्विंटल फूल लगाए गए। वृंदावन से आए कारीगरों ने दरबार को सजाया।
विज्ञापन


श्री ज्ञानेश्वर मंदिर अंसल में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे फूल बंगला बनकर तैयार हो गया। मंदिर प्रधान महेंद्र अग्रवाल, प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य सुशील गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता ने पूजा अर्चना की। इसके बाद इसको दर्शनों के लिए खोला गया। भक्तों ने देर तक दर्शन किए। इसके बाद संकीर्तन शुरू किया गया। साहिल सांवरिया, नरेश व रवि आहुजा ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने राधा रानी और ठाकुर के भजनों की एक से सुंदर एक प्रस्तुति दी। भजनों पर भक्त झूम उठे। शाम को शुरू भजनों की संख्या देर रात तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed