फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   tender recall

Panipat News: शहरी विधानसभा में 14 विकास कार्यों के टेंडर रिकॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
tender recall
पानीपत। शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर ठेकेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। निगम ने 14 विकास कार्यों के टेंडरों को रि-कॉल किया है। इनमें 11 टेंडर तकनीकी बिड पूरे नहीं कर पाए। इसके अलावा तीन अन्य कामों के टेंडर भी रि-कॉल किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक सामुदायिक केंद्रों के हैं।
विज्ञापन

नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि टेंडर में कम से कम दो से तीन बिड होनी चाहिए। सिंगल बिड आने पर टेंडर को रि-कॉल करने का प्रावधान है। अगर किसी टेंंडर में ठेकेदार या एजेंसिंयों के दस्तावेज पूरे नहीं हैं तो ऐसे समय में भी टेंडर रि-कॉल किया जा सकता है। जितने भी टेंडर लगाए गए हैं, उनमें यही कारण रहा है। यह सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन


इन 11 सामुदायिक केंद्रों के निर्माण कार्य पूरे कराने को लगाए 1.30 करोड़ के टेंडर :
वार्ड आठ के कार्य : -
- 9.35 लाख से संकट मोचन सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा।
- 10.23 लाख से श्री गुरु सिद्ध महादेव सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा।
- 21.65 लाख से हनुमान सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा।
- सेठी चौक पर 15.75 लाख से वाल्मीकि धर्मशाला का निर्माण पूरा होगा।
- 9.85 लाख से सखी दरबार सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होगा।
- 12.96 लाख से रामायणी चौक के पास लोढ़ा धर्मशाला का निर्माण कार्य पूरा होगा।
...
- वार्ड 10 में 8.01 लाख से ढेहा सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा।
- वार्ड 11 में चांदनीबाग के पास 8.01 लाख से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होगा।
- वार्ड 19 में 8.01 लाख से संत दुर्बल नाथ सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा।
- वार्ड 20 में 20.82 लाख से आर्य समाज धर्मशाला का निर्माण कार्य पूरा होगा।
- वार्ड 21 के विराट नगर में 5.71 लाख सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूूूरा होगा।
...
37 लाख रुपये से होंगे ये काम, इनके टेंडर भी रि-कॉल :
- वार्ड 18 में 11.77 लाख से पार्क का सुंदरीकरण होगा। इसमें गजीबो भी बनेगा।
- ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स के निगम कार्यालय में 11.38 लाख से 100 केवीए का जनरेट लगाया जाएगा।
- असंध रोड आरओबी के नीचे 13.85 लाख से पंपिंग चैंबर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed