फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tender placed eight months ago, work order not issued till date

आठ महीने पहले गली बनाने का लगाया टेंडर, आज तक जारी नहीं हुआ वर्क आर्डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tender placed eight months ago, work order not issued till date
पानीपत। नगर निगम ने वार्ड नंबर 18 के जाटल रोड एरिया के आठ मरला क्षेत्र में एक सड़क को बनाने का एक टेंडर लगाया गया था, लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी इसका वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो सका। इससे आज भी यहां के लोगों को टूटी गली से ही आवगमन करना पड़ता है। इससे लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर उन्होंने निगम और शहर की सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जाटल रोड से लगती चार खंभे वाली गली को करीब एक साल पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए उखाड़ा गया था। इसके बाद दोबारा गली को नहीं बनाया गया। इस गली में करीब 70 घर हैं। इसके लिए निगम ने 23.35 लाख रुपये का फरवरी 2022 में टेंडर भी लगाया। इस टेंडर को खोल कर अलॉट भी कर दिया गया, लेकिन इसका वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो सका। वार्ड पार्षद बलराम मकौल का कहना है कि इसे लेकर निगम अधिकारियों को कई बार कहा जा चुका है, लेकिन अफसर हर बार बजट न होने का बहाना बना देते हैं।
विज्ञापन

शहर भर में करोड़ों रुपये के ऐसे कई विकास कार्य हैं, जो बजट के अभाव में आज तक पूरे नहीं हो सके। इनके टेंडर लगाए जा चुके हैं। अलॉटमेंट तक हो चुका है, लेकिन वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो सके, जिसका सबसे बड़े कारण एमसी फंड को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में निगम अफसरों के साथ की गई बैठक में आयुक्त स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक किसी भी विकास कार्य का बजट पहले से निर्धारित या बुक नहीं होगा, उसका टेंडर नहीं लगाया जाएगा। निगम में जितना फंड है, उससे 10 गुना निगम की देनदारी है। पहले बकाया को उतारा जाएगा इसके बाद नए टेंडर सिरे चढ़ाए जाएंगे।

वर्जन-
बजट के अनुसार होगा काम : एसई
संबंधित विकास कार्य के बजट से लेकर दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगर बजट बुक है तो वर्क ऑर्डर जारी करवा दिया जाएगा। अगर बजट बुक नहीं है तो इसका बजट बुक करवाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा। शहरवासियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी
- रमेश कुमार, एसई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed