फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Temperature stable, AQI in yellow zone

Panipat News: तापमान स्थिर, येलो जोन में एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Temperature stable, AQI in yellow zone
पानीपत। पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हवा की रफ्तार भी तीन किलोमीटर प्रतिघंटा बढ़ गई है। अब दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि एक सप्ताह तक तापमान के स्थिर रहने की ही उम्मीद है। तापमान स्थिर रहने से एक्यूआई में फिलहाल कमी दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिन से पानीपत का एक्यूआई येलो जोन में है। इससे पहले तीन दिन तक एक्यूआई ऑरेंज जोन में था। सोमवार को शहर का एक्यूआई 187 दर्ज किया है। जो सेहत के लिए काफी खराब माना जाता है। सोमवार को प्रदेश में सोनीपत सबसे अधिक प्रदूषित रहा। सोनीपत का एक्यूआई 265 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



2023 में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 13 दर्ज किया गया था। यह पिछले अक्तूबर की अपेक्षा गर्म रहा। अब आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ साथ शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्शन भी बढ़ेगा। मौसम में बदलाव के साथ साथ लोग मौसमी बीमारी से भी जूझ रहे हैं। हर तीसरा व्यक्ति वायरल से ग्रस्त है। सुबह शाम की ठंड शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ जुट रही है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के रोगियों की ओपीडी पांच हजार से अधिक पहुंच चुकी है। बदलते मौसम का प्रभाव चमड़ी पर भी पड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में चमड़ी संबंधी ओपीडी 300 से अधिकहो चुकी है। चमड़ी रोगों में सबसे अधिक स्केबीज के रोगी आ रहे हैं।
विज्ञापन




रात में स्मॉग से आंखों में जलन-

अब हवा का दबाव बढ़ रहा है। मौसम में धीरे धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। इसलिए धरती से धूल के कण नहीं उठ पा रहे हैं। धुआं की परत बन रही है। ऐसे में सुबह शाम स्मॉग छा रही है। इससे आंखों में जलन महसूस हो रही है। डॉक्टर मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दिन का अनुमानित तापमान-




दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान



मंगलवार- 32 20



बुधवार- 32 20



वीरवार- 33 20



शुक्रवार 32 18




वर्जन-



पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल तापमान में उम्मीद के अनुसार गिरावट नहीं आई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में स्मॉग बढेगी। इसलिए बाहर निकलते हुए मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed