फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Temperature dropped due to cloud cover, chances of rain today

Panipat News: बादल छाने से घटा तापमान, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to cloud cover, chances of rain today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पूर्वी हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वीरवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस समय गेहूं की कटाई व उठान का काम लगभग समाप्त हो चुका है। किसान खरीफ की फसल की बुआई की तैयारी में हैं। इसलिए इस समय बारिश किसानों के लिए फायदेमंद होगी।

पिछले सप्ताह से लगातार गर्मी बढ़ रही थी। जिससे लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन इस सप्ताह पूर्वी हवा चलने से तापमान में लगातार कमी आ रही है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। जो वीरवार को कम होकर 37 डिग्री हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री कम हुआ। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार से तापमान कम हो रहा है लेकिन तेज धूप के सामने हवा की बेअसर हो रही है। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जिससे अधिकतम तापमान कम होगा। अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान कम होकर 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed