{"_id":"66567c7d450569f4bb0f9804","slug":"temperature-crosses-46-degrees-bp-of-pregnant-women-may-increase-panipat-news-c-244-1-pnp1001-118829-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तापमान 46 डिग्री पार, बढ़ सकता है गर्भवतियों का बीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तापमान 46 डिग्री पार, बढ़ सकता है गर्भवतियों का बीपी
विज्ञापन
पानीपत। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गर्म हवाएं लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। नौतपा का सबसे बुरा प्रभाव गर्भवतियों व बच्चों पर पड़ रहा है। तापमान बढ़ने से गर्भवतियों में उच्च रक्तचाप की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए चिकित्सक गर्भवतियों को घरों में रहने की रहने की सलाह दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के 26 सरकारी व 140 निजी अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार हो चुकी है। पिछले 15 दिन में ओपीडी में मरीजों की संख्या तीन हजार तक बढ़ी है। इनमें सबसे अधिक डी हाईड्रेशन, डायरिया और बुखार के मरीज हैं। जिला नागरिक अस्पताल में भी ओपीडी दो हजार पहुंची है। यहां पिछले एक माह में 800 ओपीडी बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे और सड़कें भी सुनसान नजर आ रहीं हैं। भयंकर गर्मी व लू के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जारी कर चुका है।
तेज धूप में घर से न निकलें : डॉ. सुखदीप
जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि सबसे अधिक खतरा डायरिया व डी हाईड्रेशन का बढ़ा है। लोगों को सीख दी जा रही है कि तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच सड़कों पर न निकलें। किसी आवश्यक कार्य से तेज धूप में जाना पड़े तो बचाव के उपाय जरूर करें। लापरवाही बरती तो शरीर में पानी की कमी से उल्टी-दस्त, बेहोशी की समस्या हो सकती है। खसरा, स्कैबीज, चेचक, लाल रंग के चकते और टायफाइड इत्यादि रोग भी इसी मौसम में अपने पैर अधिक पसारते हैं।
विज्ञापन
मधुमेह रोगियों को खतरा अधिक-
फिजिशयन डॉ. जैसमीन ने बताया कि सीनियर सिटीजन, शराब पीने वाले, मधुमेह रोगियों को अधिक तापमान से खतरा बना रहता है। घबराहट, लड़खड़ाना, बैचेनी, चिड़चिड़ाहट जैसे लक्षण दिखें को तुरंत इलाज कराने में ही समझदारी है। गर्म हवाएं गर्भवती महिलाओं को भी जल्द चपेट में ले लेती हैं। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल चलने वाले, ईंट भट्टों व कंस्ट्रक्शन साइटों पर काम कर रहे मजदूरों और धूप में खेलने वाले बच्चों को अधिक सावधान रहना होगा। तेज सिरदर्द, बुखार, उल्टी, पसीना व चक्कर आना, नब्ज असामान्य होना लू लगने के प्रारंभिक लक्षण हैं।
आगामी दिनों का तापमान-
दिन- अधिकतम न्यूनतम
बुधवार- 46.5 29
वीरवार- 45 29
शुक्रवार- 43 29
शनिवार- 42 28
रविवार- 42 29
ऐसे करें अपना बचाव
-घर से बाहर निकलने के पहले भरपेट पानी पिएं।
-सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें।
-धूप से बचाव के लिए सिर पर कैप पहनें, छाता का उपयोग करें।
-छाछ, ओआरएस घोल, लस्सी, नीबू पानी, आमरस पिएं।
-घर में बना ताजा भोजन खाएं, भूखा न रहें।
-तेज मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न खाएं।
-बाजार में बिक रहे कटे फल बिल्कुल न खाएं।
-बुखार आने पर माथे पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें।
-शराब, साफ्ट-एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन करने से बचें।