फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager gave birth to a baby

Panipat News: किशोरी ने शिशु को दिया जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Teenager gave birth to a baby
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एक 15 साल की किशोरी ने बेटे को जन्म दिया है। जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया।
पीजीआई के चिकित्सकों को बच्चे की मां की उम्र पर शक हुआ तो उन्होंने पानीपत पुलिस को सूचना दी। अब सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही बाल कल्याण समिति की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है। मामला थाना सेक्टर 13-17 का है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले तीन किशोरी एक साथ घूमने घर से निकली थीं। एक किशोरी ने साथ में गए एक किशोर के साथ शादी कर ली थी। उसने बाजार से सिंदूर मंगवाकर मांग में भरवाया था। इसके बाद वह घर आ गई थी लेकिन किशोर से उसका मेलजोल जारी रहा। एक दिन परिजनों को इसकी भनक लग गई तो उन्होंने किशोरी की मुजफ्फरनगर नगर में शादी कर दी लेकिन शादी के मात्र 20 दिन बाद ही वह वापस आकर प्रेमी के साथ रहने लगी। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। कुछ दिन पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया। समय से पहले प्रसव होने के कारण बच्चे की हालत गंभीर है। चिकित्सक ने बच्चे की मां की उम्र पर शक होने के कारण पानीपत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके थाना सेक्टर-13-17 से पुलिस टीम को जांच के लिए रोहतक भेजा गया है। बाल कल्याण समिति को मामले से अवगत करा दिया है।

जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच के लिए महिला एएसआई को भेजा गया है। इसमें नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed