फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tears of devotees spilled after seeing Shri Ram exile

श्रीराम बनवास देख भक्तों के छलक पड़े आंसू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tears of devotees spilled after seeing Shri Ram exile
पानीपत। श्री सायंकाल रामलीला लईया सभा द्वारा आईबी कॉलेज में रामलीला का सुंदर मंचन किया जा रहा है। बुधवार को महाराज दशरथ ने गुरु वशिष्ठ से श्रीराम जी को अयोध्या नरेश का राजतिलक करने की मंत्रणा से जहां पूरे नगर में खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं दासी मंथरा ने महारानी कैकेयी की कूटनीति का पाठ पढ़ाया और रानी ने महाराज दशरथ से दो वरदान मांग लिए। भरत को राजतिलक और श्री राम को 14 वर्ष का बनवास।
विज्ञापन

श्री राम जी के साथ सीताजी और लक्ष्मण का वन गमन और वियोग से दशरथ जी का मरण हुआ। अयोध्या सूनी हो गई। भरत जी, शत्रुघ्न सहित सभी को संग लेकर श्रीराम जी की अयोध्या वापसी का प्रयास हुआ। अंत में भरत जी के आग्रह पर चरण पादुका लेकर सभी अयोध्या लौटे। श्री राम जी के स्वरूप में योगेश शर्मा, लक्ष्मण सागर शर्मा, गुरु वशिष्ठ के स्वरूप में संतलाल बांगा रहे। रामलीला समारोह में परमवीर ढींगरा, युधिष्ठिर शर्मा, गजेंद्र सलूजा, जगदीश ढींगरा, सतपाल धमीजा, जगदीश शर्मा, जगदीश चराया, नंद मुथरेजा, यशपाल शर्मा, दीपक मखीजा, भारत बत्रा, दुर्गेश शर्मा, हंसराज कथूरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed