{"_id":"6ad0f4dd974b68369f09c31e","slug":"team-sent-to-facilitate-banks-possession-of-property-receives-threats-fir-registered-against-house-owner-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166071-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बैंक को कब्जा दिलाने गई टीम को धमकी, मकान मालिक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बैंक को कब्जा दिलाने गई टीम को धमकी, मकान मालिक पर एफआईआर
विज्ञापन
- छत पर चढ़कर टाइलें और कस्सी मारने की दी धमकी, बिना कार्रवाई के बैरंग लौटी पुलिस व प्रशासन की टीम
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जाटल रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड बैंक को मकान का कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम मकान मालिक के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप हैं कि मकान मालिक ने टीम को रोकने के लिए खुद को अंदर बंद कर लिया और छत पर चढ़कर टाइलें व कस्सी मारने की धमकी दी। पुलिस व प्रशासन की टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मनोज कुमार ने थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन के तहत 13 अक्तूबर को पुलिस बल के साथ रामनगर कॉलोनी स्थित प्रदीप सिंह और चरणजीत कौर की संपत्ति का कब्जा बैंक को दिलाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी प्रदीप सिंह ने गलत व्यवहार किया और कार्रवाई में व्यवधान डाला। उन्होंने पुलिस को उसे हिरासत में लेने के लिखित आदेश दिए तो उसने मकान का गेट अंदर से बंद कर लिया।
वह छत पर चढ़ गया और हाथों में टाइलें व कस्सी लेकर धमकी देने लगा। उसने गेट के पास आने पर ऊपर से हमला करने की धमकी दी। उनके बार-बार समझाने के बाद वह नहीं माना और टीम को लगातार चोट पहुंचाने की धमकियां देता रहा। ऐसे में टीम को वापस आना पड़ा।
विज्ञापन
पहले भी दो बार रुकवा चुका कार्रवाई
तहसीलदार ने बताया कि टीम इससे पहले 23 जून और 24 सितंबर को कब्जा दिलवाने गई थी। प्रशासन ने कब्जा दिलाने का प्रयास किया वह इसी तरह धमकी देकर सरकारी कार्रवाई को रुकवा दिया था। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहसीलदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।