{"_id":"680ea9b2d198f8d61702bfa4","slug":"teaching-shrimad-bhagwat-geeta-in-schools-will-reduce-crime-in-society-devkinandan-maharaj-panipat-news-c-244-1-pnp1007-136061-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाने से कम हो जाएंगे समाज में अपराध: देवकीनंदन महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाने से कम हो जाएंगे समाज में अपराध: देवकीनंदन महाराज
विज्ञापन
पानीपत। जय बालाजी प्रचार सेवा समिति की ओर से प्राचीन देवी मंदिर में कथा के सातवें दिन कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यदि स्कूलों में बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाई जाए तो समाज से 91 प्रतिशत अपराध कम हो जाएंगे। बच्चों को स्कूली पढ़ाई के साथ शिवकथा, श्रीमद्भागवत कथा आदि भी पढ़ानी चाहिए। ताकि बच्चे अपराध की तरफ न जाकर धार्मिक बने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। इस अवसर पर उन्होंने ‘मेरी हुई श्याम संग प्रीत दुनिया क्या जाने मुझे मिल गया मन का प्रीत दुनिया क्या जाने ....’ भजन गाया तो श्रद्धालु झूमने लगे। इससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ने कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर अर्जुन को निमित कर गीता का संदेश दिया था। इसमें किसी व्यक्ति या विशेष वर्ग के लिए नहीं बल्कि पूरी सृष्टि के लिए संदेश दिए हैं। हमें भागवत के संदेशों को सुनने के साथ उनको अपने जीवन में धारण करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि आरएसएस प्रांत प्रमुख राष्ट्रीय विचारक एवं चिंतक राजेश गोयल, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, भाजपा की प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलुजा, उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, एमके स्पनटैक्स से अविरल बंसल व अनिरूद्ध बंसल और समाजसेवी सतनारायण कंसल आदि रहे। महोत्सव के समापन पर भंडारे का आयोजन समाजसेवी हिमांशु जैन द्वारा किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी का प्रसाद चखा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधान संजय मंगल, महा प्रबंधक गोपाल तायल, सुभाष मित्तल, वाइस चेयरमैन जितेंद्र सिंगला, उपप्रधान प्रवीण गुप्ता, विशाल जिंदल, सुभाष मित्तल, रमन जैन, मोनिका तायल, पूजा बंसल, रेखा मित्तल, कमलेश गर्ग और मेधा गोयल उपस्थित रही। संवाद