{"_id":"6a0f61018ac4f2ce66085fc9","slug":"teachers-will-be-introduced-to-the-world-of-robotics-and-ai-atl-training-begins-in-the-district-panipat-news-c-244-1-sknl1016-157658-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोबोटिक्स और एआई की दुनिया से रूबरू होंगे शिक्षक, जिले में एटीएल प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोबोटिक्स और एआई की दुनिया से रूबरू होंगे शिक्षक, जिले में एटीएल प्रशिक्षण शुरू
Fri, 22 May 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 22 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सरकारी स्कूलों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में जिले में अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत आयोजित यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण 21 से 25 मई तक जीएमएसएसएस जीटी रोड और जीएसएसएस सिवाह में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है, ताकि वे विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित शिक्षा प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण में डिजाइन थिंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग और खगोल विज्ञान जैसे विषयों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। प्रत्येक एटीएल स्कूल से स्कूल मुखिया और दो विज्ञान या कंप्यूटर पृष्ठभूमि वाले शिक्षक इसमें भाग ले रहे हैं।
प्रदेश के 391 सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जानी हैं, जिनमें पानीपत जिले के 19 विद्यालय शामिल हैं। इन लैब्स में 3डी प्रिंटर, रोबोटिक्स किट, सेंसर और माइक्रो-कंट्रोलर जैसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी नवाचार और प्रयोग के माध्यम से सीख सकेंगे।
विज्ञापन
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि स्टेम आधारित यह प्रशिक्षण शिक्षकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान क्षमता विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।
जिले के इन स्कूलों में स्थापित होंगी अटल टिंकरिंग लैब
पानीपत जिले के जीएमएसएसएस जीटी रोड (लालबत्ती), सौदापुर, जलालपुर-1, तहसील कैंप, काबड़ी, उग्राखेड़ी, कृष्णपुरा, किवाना, बड़ौली, सिवाह, उरलाना कलां, हथवाला, राक्सेड़ा, मांडी, बापौली, कुराना, सनौली खुर्द, रेर कलां व बबैल के राजकीय स्कूलों में अटल टिकरिंग लैब स्थापित की जाएगी।