{"_id":"6ac816a0d24809e1210d2f14","slug":"teachers-should-aim-to-make-children-proficient-anil-kumar-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165625-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक बच्चों को निपुण बनाने का रखें लक्ष्य : अनिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक बच्चों को निपुण बनाने का रखें लक्ष्य : अनिल कुमार
Fri, 09 Oct 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
इसराना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित टीचर प्रशिक्षण शिविर के दूसरा दिन वीरवार को हिंदी विषय को समर्पित रहा। इसमें बालवाटिका अध्ययन, अध्यापन एवं रणनीतियों पर चर्चा की गई। उन्होने कहा कि अध्यापक प्रशिक्षण के माध्यम से बाल केंद्रित उपागम का प्रयोग करके खेल गतिविधि आधारित शिक्षण संबंधी नवाचार सीखें और बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य रखकर कार्य करें।
इस प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक स्टेट ट्रेनिंग समूह के सदस्य सुशील कुमार, सुनीता बीआरपी व अर्चना एबीआरसी की ओर से करवाया गया। इसमें बालवाटिका परिचय, एजेंडा, अकादमिक कार्य योजना व रुपरेखा, अकादमिक प्रक्रिया को समझ, बालवाटिका पंचकोश की समझ, पंचपदी रणनीति, टीचर गाइड से जुडाव, खेल गतिविधियां शामिल रही। ब्लाक एफएलएन को-ऑर्डिनेटर विजय कुमार ने बताया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को 21वी सदी की शिक्षण विधाओं व कौशलों से जोड़कर गतिविधि आधारित शिक्षण करवाना है ताकि बालक खेल आधारित शिक्षण के माध्यम से मनोरंजक एवं भयमुक्त वातावरण में स्वच्छंद होकर सीख सके। संवाद