फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teacher should always be associated with study-teaching: Dr. Ranpal Singh

शिक्षक को हमेशा अध्ययन एवं अध्यापन से जुड़ा रहना चाहिए : डॉ. रणपाल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher should always be associated with study-teaching: Dr. Ranpal Singh
पानीपत। जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक को हमेशा अध्ययन एवं अध्यापन से जुड़े रहना चाहिए। निरंतर अपने ज्ञान में वृद्धि के साथ ही उसे परिमार्जित करते रहना चाहिए। अपने आचरण से विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार देने का प्रयास करना चाहिए। वह रविवार को आर्य पीजी कॉलेज में कुलपति एवं सेवानिवृत्त प्राचार्यों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन आर्य पीजी कॉलेज, हरियाणा एडेड कॉलेज प्रिंसिपल एसोसिएशन एवं हरियाणा एडेड कॉलेज टीचर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। समारोह की अध्यक्षता डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की पूर्व प्राचार्या डॉ. सुषमा आर्या ने की। आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कुलपति का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य में सभी आयामों को कुलपति के मार्गदर्शन में हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्या डॉ. सुषमा आर्या, कॉलेज प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अशोक चौधरी, हरियाणा एडेड कॉलेज टीचर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रो. शमशेर सिंह पेहवा, डॉ. दयानंद मलिक और डॉ. नरेंद्र चाहर ने भी विचार रखे। इस मौके पर करनाल जोन के टीचर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. विजय सिंह, प्रो. सतबीर सिंह, डॉ. रामपाल सैनी, प्रो. उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेवानिवृत्त प्राचार्यों को किया सम्मानित
चीका से सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रमेश लाल ढांढा, करनाल के गुरुनानक खालसा के पूर्व प्राचार्य डॉ. मेजर सिंह, कुरुक्षेत्र के दयानंद कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी, आईजीएन कॉलेज लाडवा के पूर्व प्राचार्य हरिप्रकाश शर्मा, डीएवी कॉलेज फरीदाबाद के पूर्व प्राचार्य सतीश आहुजा, डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की पूर्व प्राचार्या डॉ. सुषमा आर्या, सोनीपत के हिंदू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य बीके गर्ग, रोहतक के सीआर कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेखा खोखर, जगाधरी के हिंदू गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. उज्ज्वला शर्मा, यमुनानगर के गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा के पूर्व प्राचार्य डॉ. विरेंद्र गांधी एवं खरखौदा के कन्या महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेश बूरा को पटका एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed