{"_id":"615b703e8ebc3e09f05912c3","slug":"target-of-immunization-of-9-3-lakh-people-by-31-october-panipat-news-knl854645143","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन से पहले सभी 9.3 लाभार्थियों का टीकाकरण जरूरी, सार्वजनिक स्थानों पर जुट रही लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन से पहले सभी 9.3 लाभार्थियों का टीकाकरण जरूरी, सार्वजनिक स्थानों पर जुट रही लोगों की भीड़
विज्ञापन
गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के केस बढ़ने के बाद पानीपत में भी स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग दशहरा व दीवाली से पहले अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण करना चाहता है। 31 अक्तूबर तक विभाग ने जिले के सभी 9.3 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इस माह में अब तक 25 हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है। हालांकि पिछले दो दिनों में महज साढ़े 7 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 32 केंद्रों पर टीकाकरण कैंप लगाया। इसमें 18-44 आयु वर्ग के 3157 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई, जबकि 1503 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से अधिक आयु के 810 लोगों को पहली व 543 को दूसरी डोज दी गई है।
जिले में अब तक 7.43 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 2.35 लोगों की दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है। दूसरी ओर सोमवार को 1074 लोगों ने जांच कराई है। जिले में अब कोरोना के दो एक्टिव केस हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 406515 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 31108 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 643 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ चिंता का विषय
त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में लोगों की भीड़ अधिक बढ़ गई है। अधिकतर लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। बाजारों व सड़कों पर होने वाली भीड़ स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का बड़ा सबब बन गई है।
सिविल अस्पताल में आने वाले मरीज नहीं कर रहे मास्क का प्रयोग
सिविल अस्पताल में हर रोज एक हजार से अधिक ओपीडी होती है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुटती है, लेकिन यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बार बार कहने के बाद भी लोग मास्क के प्रयोग से परहेज कर रहे हैं।
सैनिटाइजर की बिक्री न के बराबर-
मेडिकल स्टोर संचालक सुधीर चौधरी ने बताया कि जून माह के बाद से ही सैनिटाइजर की बिक्री कम हो गई थी। अब सैनिटाइजर की बिक्री न के बराबर है। सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग ही इसको खरीद रहे हैं। मास्क की बिक्री में भी 80 प्रतिशत तक की कमी आई है, जो मास्क 20 रुपये का था अब वो 10 रुपये का बिक रहा है।
त्योहारी सीजन से पहले हर लाभार्थी तक पहुंचने का प्रयास- डॉ. पाशी
दीवाली से पहले सभी लाभार्थियों का टीकाकरण करने का प्रयास है। अब कैंप की संख्या बढ़ाई जाएगी। लोगों से अपील है कि बाजार जाते वक्त मास्क का प्रयोग करें। साथ ही कोरोना की गाइडलाइन का ध्यान रखें, कारण कि अभी खतरा बना हुआ है।
--डॉ. मनीष पाशी, नोडल अधिकारी कोरोना टीकाकरण अभियान