{"_id":"6ae48b18cc66bee37c05e4b3","slug":"take-care-of-your-health-during-the-changing-seasons-bk-anjana-behen-panipat-news-c-244-1-pnp1007-166827-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ध्यान : बीके अंजना बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ध्यान : बीके अंजना बहन
विज्ञापन
-सेक्टर-25 स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में योग और ध्यान शिविर सुबह नौ बजे से
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में शुक्रवार को योग और ध्यान शिविर लगा। इसमें लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखने और नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में सभी ब्रह्मकुमारीज बहन-भाईयों ने योग साधकों को योगाभ्यास कराया और शिविर के समापन पर सभी को योग और ध्यान करने की शपथ दिलाई गई।
केंद्र संचालिका बीके अंजना बहन ने योग साधकों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने और योग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में शुक्रवार को सुबह नौ बजे योग और ध्यान शिविर गायत्री मंत्र के साथ शुरू हुआ। एक घंटे के शिविर में आस-पास के करीब 52 योग साधकों ने योग व ध्यान किया और इसे नियमित रूप से जीवन में अपनाने की शपथ ली। शिविर के समापन पर सभी को प्रसाद दिया गया।