{"_id":"6ae49c52eef6b445220df39f","slug":"director-of-health-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166861-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के निदेशक ने किया समालखा अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के निदेशक ने किया समालखा अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
आयुष्मान योजना और ट्रॉमा सेंटर के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश, आई व ऑर्थो ओटी के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
-निरीक्षण के दौरान चिकित्सकोंं को दिया व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने शुक्रवार को सामान्य अस्पताल समालखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इनमें से अधिकांश कमियों को मौके पर ही दुरुस्त कर लिया गया।
निदेशक ने अस्पताल के नर्सिंग और अन्य कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना के संबंध में उचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को योजना की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को इसका लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने जीटी रोड स्थित अस्पताल के बाहर ट्रॉमा सेंटर का साइन बोर्ड लगाने के भी आदेश दिए। इससे सड़क दुर्घटना या अन्य आपातकालीन स्थिति में लोगों को अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की जानकारी आसानी से मिल सकेगी तथा घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान निदेशक ने आई ओटी, गायनी ओटी और ऑर्थो ओटी का भी जायजा लिया। उन्होंने उपमंडल स्तर पर आंखों के ऑपरेशन जैसी विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही आई ओटी और ऑर्थो ओटी के लिए बेहतर एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
डॉ. ब्रह्मदीप ने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. संजय आंतिल, आई सर्जन डॉ. सुशील और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसवीर सिंह मौजूद रहे।
33