फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Swami Govinddev Giri Maharaj will give message in Panipat today

Panipat News: स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज आज पानीपत में देंगे संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Swami Govinddev Giri Maharaj will give message in Panipat today
पानीपत। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज सोमवार को पानीपत में आएंगे। वे एसडी पीजी कॉलेज में शिक्षकों और विद्यार्थियों को तकनीकी के साथ ही संस्कारों का संदेश देंगे। कॉलेज प्रबंध समिति ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने रविवार को इस संबंध में बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन के दौरान लोगों ने स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज का संबोधन को सुना था। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपवास पूर्ण कराया था। स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज सोमवार को कॉलेज के प्रांगण में प्रात: 11 बजे पहुंचेंगे। कॉलेज प्रबंधन समिति युवाओं को संस्कारवान बनाने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम कराती है। युवा आधुनिक शिक्षा अवश्य प्राप्त करें परंतु वह अपने संस्कारों से भी जुड़ाव रखें। स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज इसके साथ ही अंसल सुशांत सिटी स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में पहुंचेंगे। यहां मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण वेद विद्यालय में विद्यार्थियों को भी संदेश देंगे। बाल संस्कार से जुड़े कार्यों में स्वामी का विशेष योगदान है। वे लर्न गीता डॉट कॉम के माध्यम से 182 देशों के 13 लाख से अधिक और 13 भाषाओं में ऑनलाइन कक्षा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed