फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Swachh Vidyalaya Committee evaluated the schools

स्वच्छ विद्यालय कमेटी ने किया स्कूलों का मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Swachh Vidyalaya Committee evaluated the schools
पानीपत। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय टीम विद्यालयों का मूल्यांकन कर रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को टीम पानीपत के स्कूलों में पहुंची। यह मूल्यांकन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और समग्र शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देश पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को एपीसी रमेश चहल के नेतृत्व में जिला स्तरीय कमेटी सदस्य प्रदीप मलिक और मूल्यांकनकर्ता एबीआरसी जोगिंद्र राठी और तूलिका ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला काबड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबड़ी और राजकीय प्राथमिक पाठशाला अजीजुल्लापुर में जाकर भौतिक निरीक्षण और मूल्यांकन किया। एपीसी रमेश चहल ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कमेटी विद्यालय में जाकर पेयजल और शौचालय व्यवस्था, विद्यालय में साफ सफाई, किचन गार्डेन, मिड डे मील की समुचित व्यवस्था, मुख्य द्वार, कक्षाओं में कूड़ेदान आदि सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण और मूल्यांकन करते हुए रेटिंग दी जाती है। चहल ने बताया कि जिला स्तर पर 38 विद्यालयों को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कमेटी के सदस्य कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के प्रबंध में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार सहायक बनेगा। एक स्कूल दूसरे से प्रेरित होकर स्वच्छता को अपनाने का प्रयास करेगा। मलिक ने बताया कि काबड़ी के दोनों स्कूलों में अच्छी व्यवस्थाएं मिलीं। विद्यालय में स्वच्छता का बेहतर प्रयास किया गया है। एबीआरसी जोगिंदर राठी और तूलिका ने स्कूलों के आंकड़ों को स्वच्छता पोर्टल पर अपडेट किया। प्राचार्य रणवीर सिंह और स्टाफ ने स्वच्छता मूल्यांकन में सहयोग किया। इस मौके पर प्राचार्य रणवीर सिंह, प्राध्यापक संदीप कुमार, मौलिक मुख्याध्यापिका रविन कुमारी, मुख्य शिक्षक महेंद्र खैंची, एएसएम प्रवीण कुमार, लिपिक प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed