फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sutana village sarpanch representative shot in Panipat

Panipat: सुताना गांव सरपंच प्रतिनिधि को गोली मारी, जमीन खरीदने को लेकर गांव के ही व्यक्ति से चल रहा था विवाद

Thu, 31 Jul 2025 11:08 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Jul 2025 11:08 AM IST
सार

आरोप है कि सतपाल के बेटे अश्वनी उर्फ कल्लू ने इसी रंजिश में सोनू को गोली मारी दी। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया सुताना गांव में सरपंच प्रतिनिधि को गोली मारने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
Sutana village sarpanch representative shot in Panipat
सरपंच प्रतिनिधि - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के सुताना गांव में जमीन खरीदने की रंजिश में सुताना गांव के सरपंच प्रतिनिधि को गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। हमलावर ने सरपंच प्रतिनिधि को दो गोली मारी। एक गोली उनके पेट में लगी वहीं एक गोली उनके पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गए। घायल को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की तलाश के लिए दो टीमों को गठन किया गया है। 

विज्ञापन


सुताना गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोनू वीरवार सुबह को अपने खेत पर गए थे। जहां पर गांव के ही अश्वनी उर्फ कल्लू ने उन पर हमला कर दिया। कल्लू ने सोनू पर फायरिंग कर दी। एक गोली सोनू के पेट में लगी और एक गोली उनके पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया। 
विज्ञापन


वारदात की सूचना पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता चला है कि सोनू ने गांव में दो किल्ला जमीन खरीदी थी। यह जमीन गांव के ही एक व्यक्ति सतापल की थी। सतपाल ने जमीन मतलौडा के एक आढ़ती को बेच दी थी। लेकिन, कब्जे के लिए उनके बीच विवाद चल रहा था। जिसके बाद आढ़ती ने जमीन को सोनू को बेच दिया था। आरोप है कि सतपाल के बेटे अश्वनी उर्फ कल्लू ने इसी रंजिश में सोनू को गोली मारी दी। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया सुताना गांव में सरपंच प्रतिनिधि को गोली मारने की सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज कर हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed