फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sushma not arrived, awaiting Rahul

नहीं पहुंचीं सुषमा, अब राहुल का इंतजार

Sat, 05 Apr 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 05 Apr 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज पानीपत के लोगाें को मायूस कर गई। उनके पानीपत न पहुंचने पर दिनभर अलग-अलग चर्चाएं उड़ती रही। कांग्रेसियाें ने भाजपा रैली को फ्लॉप करार दिया। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी जनसभा को लेकर मंच सज गया है
विज्ञापन


भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज को सेक्टर-25 में करनाल लोकसभा प्रत्याशी अश्वनी चोपड़ा की चुनावी जनसभा को संबोधित करना था। सुषमा स्वराज को दोपहर बाद दो बजे जनसभा में पहुंचना था, लेकिन वे पहुंच नहीं सकी। उनके न आने पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शाम को मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज के आने को लेकर डेढ़ बजे आने तथा न आने की अटकलें लगनी शुरू हो गई। उनके आते न देख नेताओं की धड़कन बढ़ गई और संपर्क साधने लगे। उनको करीब चार बजे तक आने का आश्वासन दिया।  लेकिन समय बीतने के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मायूसी चेहरे पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुषमा स्वराज के न पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी, भाजपा प्रत्याशी अश्वनी चोपड़ा, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल ढांडा, पूर्व मंत्री सतदेव त्यागी और पूर्व सांसद हरिसिंह नलवा ने जनसभा को संबोधित किया। सुषमा स्वराज के न पहुंचने पर शाम पांच बजे कार्यकर्ता और अन्य लोग उठकर चले गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, संजय भाटिया, दुष्यंत भट्ट, लोकेश नांगरु, देवेंद्र दत्ता, कुलदीप कौशिक, सुनील सोनी और प्रदीप गुलिया मौजूद रहे।

भाजपा की जनसभा में कुछ कार्यकर्ता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का मुखौटा लेकर पहुंचे थे और कुछ कार्यकर्ता 12 बजे ही पहुंच गए थे।

वे सुषमा स्वराज को भी सुनना चाहते थे, लेकिन पांच बजे तक सुषमा स्वराज नहीं पहुंच सकी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जनसभा से तीन बजे के बाद ही लोगों का जाना शुरू हो गया था।

सुषमा स्वराज के हरियाणा में स्टार प्रचारक के रूप में लंबे समय से नाम चल रहा था और उनके आने से प्रत्याशियों की मजबूत स्थिति में आने से भी जोड़ा जा रहा है।

इसी को लेकर सुषमा स्वराज की एक दिन में अंबाला, कैथल, सफीदों, पानीपत और फरीदाबाद में जनसभा थी। सुषमा स्वराज इनमें से अंबाला की जनसभा को ही संबोधित कर सकी। कैथल और सफीदों की जनसभा को अंबाला के मंच से रद करने की घोषणा कर दी थी और पानीपत की जनसभा को बाद में रद्द कर दिया।

सुषमा स्वराज के नहीं आने का बड़ा कारण उनको हैलीकॉप्टर न मिलना बताया गया है। बताया जा रहा है कि उनको हैलीकॉप्टर से हरियाणा की जनसभाओं में पहुंचना था। वे हैलिकॉप्टर न मिलने पर अंबाला तो विशेष विमान से पहुंच गई, लेकिन इसके आगे नहीं जा सकी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को पानीपत में होंगे और मित्तल मेगा माल के पास मैदान में करनाल लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और अधिकारी तैयारियों में लगे रहे।

पुलिस अधिकारियों ने डयूटी की रिहर्सल की और सभी कर्मियों को ऐतिहायत बरतने की कही। जिसके चलते दिनभर अधिकारियों की आवाजाही लगी रही। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के हैलिकॉप्टर को लेकर जिमखाना क्लब के सामने हैलीपैड बनाया है।


सेक्टर-25 में उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए तैयार किए गए मंच को एसपीजी ने अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके अलावा आयोजन स्थल पर वर्दी व सादी वर्दी में काफी संख्या में पुलिस कर्मियाें को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed