फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Suresh was shot after his son's love marriage

Panipat News: बेटे के प्रेम विवाह करने पर सुरेश को मारी थी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Suresh was shot after his son's love marriage
समालखा। नामुंडा गांव में बेटे के प्रेम विवाह करने पर उसे पिता सुरेश पर फायरिंग की गई थी। सुरेश को पहले से धमकी मिल रही थी। सुरेश का बेटा दीपक सात नवंबर से ही लापता है। लड़की पक्ष को यह शक है कि दीपक व उनकी लड़की के बारे में उसके पिता सुरेश को पता है। इसी रंजिश में सुरेश को गोली मारी गई।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने से पहले रविवार शाम छह बजे दो युवक उसके घर आए थे। इन्होंने सुरेश से उसके बेटे दीपक के बारे में पूछा था। सुरेश ने उन्हें कहा कि उसे दीपक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह सुनकर युवक यहां से चले गए थे। दोबारा साढ़े सात बजे एक मोटरसाइकिल पर आए दोनों युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। सुरेश का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। समालखा थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने मामले की जांच सीआईए की टीमों को भी सौंपी है। सुरेश से बताया कि रविवार शाम को अपने भतीजे रोहित व बेटी तानिया के साथ अपने घर पर था। छह बजे एक युवक घर आया था। उसने दीपक के बारे में पूछा।
विज्ञापन

उसने उसकी जानकारी होने से मना किया। वह युवक देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर आया और अंदर कमरे में घुस गया। वह बेड पर बैठा था। उसने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस पर चार गोलियां चलाई गई। एक गोली उसके कंधे में लगी। इसके बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर इस घटना की सूचना दी और घायल सुरेश को पानीपत निजी अस्पताल में भिजवाया। उनकी जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रहीहै। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed