फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Surendra Gyong gang's henchman and Jaidev assassin's conspirator get police custody after three years

सुरेंद्र ग्योंग गैंग का गुर्गा और जयदेव हत्याकांड का साजिशकर्ता तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Surendra Gyong gang's henchman and Jaidev assassin's conspirator get police custody after three years
कुख्यात गैंगेस्टर रहे सुरेंद्र ग्योंग का गुर्गा और जयदेव हत्याकांड का साजिशकर्ता गांव राहड़ा का सुमित तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसने जयदेव की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस सुरेंद्र ग्योंग के भाई जोगेंद्र के बारे में पूछताछ करेगी। जयदेव की हत्या का कारण सुरेंद्र ग्योंग की मुखबिरी माना गया है। जोगेंद्र को शक था कि उसके भाई सुरेंद्र ग्योंग की मुखबिरी जयदेव ने पुलिस को दी थी। इसके बाद उसका कैथल में एनकाउंटर किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जून 2017 में गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग का कैथल में एनकाउंटर कर दिया था। सुरेंद्र ग्योंग के भाई जोगेंद्र को शक था कि सुरेंद्र की मुखबिरी जयदेव निवासी गांव राहड़ा ने की थी। इसी रंजिश में जोगेंद्र ने जयदेव की हत्या की साजिश रची। इसमें सुमित भी शामिल था। जयदेव पानीपत में 12 दिसंबर 2017 को अपने रिश्तेदार रामेश्वर के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित पार्टी में आया था। यहीं पर जोगेंद्र, बलजिंद्र और उसके तीसरे साथी ने जयदेव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जयदेव को तीन गोलियां मारी गईं थीं। इससे पहले भी जोगेंद्र जयदेव की हत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ था। इस मामले में बलजिंद्र और सुनील पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अब पुलिस ने इस मामले का तीसरा आरोपी सुमित पकड़ा है। अब तक मुख्य आरोपी जोगेंद्र ग्योंग फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed