फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Surendra Duhan gets the crown of District Bar Chief

Panipat News: सुरेंद्र दूहन के सिर सजा जिला बार की प्रधानी का ताज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Surendra Duhan gets the crown of District Bar Chief
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन के 97वें चुनाव में प्रधान का ताज उग्रा खेड़ी गांव के सुरेंद्र दूहन के सिर सजा है। सुरेंद्र दूहन ने दो बार के प्रधान सिवाह गांव के अमित कादियान को 280 वोटों से हरा दिया। तीसरे नंबर पर अमित सिंगला रहे। उनको नोटा से भी कम 82 वोट ही मिले। चुनाव में 2587 में से 2147 वोट पोल हुई थी। सुरेंद्र दूहन को 1168 व अमित कादियान को 888 वोट मिले।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को परिणाम आने पर जीत के बाद वकीलों ने सुरेंद्र दूहन को कंधों पर उठा लिया। उनके समर्थकों ने कोर्ट परिसर में जमकर जश्न मनाया। वकील ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। आशिमा कौशिक ने सुनीता कश्यप को हरा उप प्रधानी जीती। वह बार की पहली महिला उप प्रधान होंगी। उन्होंने सुनीता कश्यप को 945 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। वह बार एसोसिएशन चुनाव की सबसे बड़े अंतर से जीत मानी जा रही है। आशिमा कौशिक को 1521 व सुनीता कश्यप को 576 वोट मिले। सह सचिव के लिए यमन बठला व विकास गाहल्याण में टक्कर थी। यमन बठला ने विकास गाहल्याण को 160 मतों से हरा दिया। कोषाध्यक्ष पद के लिए दीप मुदगिल व राकेश अहलावत में टक्कर थी। राकेश ने दीपक को 661 वोटों से हरा दिया। राकेश अहलावत को कुल 1388 वोट मिले।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लगातार दो बार से बार एसोसिएशन के प्रधान अमित कादियान लगातार तीसरी बार प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे थे। अमित कादियान को महिला वकीलों के बूथ से 141 व सुरेंद्र दूहन को 189 वोट मिलीं। अनिल सिंगला को महज 12 महिला वकीलों ने वोट दी। आशिमा कौशिक बार एसोसिएशन की पहली महिला उप प्रधान बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत:

आशिमा कौशिक ने सुनीता कश्यप को हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कुल मत 2147 पड़े थे। इनमें से उनको 70.8 प्रतिशत यानि 1521 वोट मिले। सुनीता कश्यप को महज 37.8 प्रतिशत यानि 576 वोट मिले। सबसे छोटी जीत यमन बठला की हुई। उनको कुल 1141 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विकास गाहल्याण को 981 वोट मिले। यमन बठला 160 वोटों से जीते।


चुनाव में महिला वकीलों की रुचि रही कम
इस चुनाव में महिला वकीलों की रुचि काफी कम रही। 2023 में महिला वकीलों का मतदान प्रतिशत 72.6 प्रतिशत था। इस साल महज 67 प्रतिशत रहा। पुरुष वकीलों का मतदान प्रतिशत भी इस साल लगभग तीन प्रतिशत घटा है। 2023 में पुरुष वकीलों का मतदान प्रतिशत 86 प्रतिशत था। इस साल 82.9 प्रतिशत रहा है।

बॉक्स

122 वकीलों को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया-
2147 मतों में से 122 मत नोटा पर गए। नोटा से प्रधान पद के उम्मीदवार अनिल सिंगला भी हार गए। उन्हें महज 82 वोट मिले। प्रधान पद के लिए नौ वोट, उप प्रधान के लिए 50 वोट, सह सचिव के लिए 31 व कोषाध्यक्ष के लिए 32 वोट नोटा पर गए।

किसको कितने वोट मिले:

प्रधान पद

सुरेंद्र दूहन- 1168
अमित कादियान- 888
अनिल सिंगला- 82
नोटा- 09

उप प्रधान:

आशिमा कौशिक 1521
सुनीता कश्यप- 576
नोटा- 50


सह सचिव:
नाम वोट मिले
विकास गाहल्याण 981
यमन बठला 1141
नोटा 31

कोषाध्यक्ष:
नाम: वोट मिले।

दीपक मुदगिल- 727
राकेश अहलावत- 1388
नोटा- 32


बॉक्स
बार का संविधान लिखेंगे- दूहन
वकीलों ने उनको खूब समर्थन दिया है। वह सभी वकीलों का आभार प्रकट करते हैं। उनकी प्राथमिकता नए वकीलों के लिए चैंबर की व्यवस्था करना, बार का संविधान बनवाना। भवन की मरम्मत करना व वकीलों के लिए अन्य कल्याणकारी योजना लेकर आना है। सभी वकीलों को साथ लेकर चलेंगे।

सुरेंद्र दूहन, प्रधान बार एसोसिएशन पानीपत।



शांतिपूर्वक रहा चुनाव- राजेश
बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है। वकीलों ने सुरेंद्र दूहन को प्रधान चुना है। सभी पदाधिकारियों को जल्द शपथ दिलाई जाएगी। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में वकीलों का पूरा सहयोग रहा।
राजेश अहलावत, रिटर्निंग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed