{"_id":"65c169279f5b1ac86b077178","slug":"super-100-level-one-exam-today-preparations-complete-panipat-news-c-244-1-sknl1016-113199-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुपर-100 लेवल-वन की परीक्षा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुपर-100 लेवल-वन की परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 लेवल-वन की परीक्षा मंगलवार को आयोजित की जाएगी। जिले में खंड स्तर पर बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर करीब 1600 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सुपर-100 परीक्षा के लिए जिलेभर से 1643 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। वहीं, परीक्षा के संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड विकल्प संस्थान की ओर से जारी किए जा चुके हैं।
परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 01.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों की संख्या अनुसार निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, सुपर-100 की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों अर्थात विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। परीक्षा का विषय आठवीं, नौवीं व 10वीं के गणित होंगे। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी। इससे पहले बुनियाद परीक्षा का आयोजन शुक्रवार 02 फरवरी को किया गया था।
-- -- -- -- -- -- --
डीएसएस को बनाया गया नोडल अधिकारी
परीक्षा के समुचित क्रियान्वयन व सुचारू संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित विद्यालय मुखिया इस परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में कार्य करेगा। विभाग की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए 5000 रुपये का बजट जारी किया गया है। वहीं, परीक्षार्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा पांच कोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न-पत्र में कुल 50 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नैगेटिव मार्किंग की जाएगी। हाजिरी सीट में नाम न होने पर परीक्षार्थी द्वारा एडमिट कार्ड दिखाने पर परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। मैसेज दिखाकर भी विद्यार्थी परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
इन केंद्रों पर आयोजित होगी सुपर-100 परीक्षा
केंद्र पंजीकृत विद्यार्थी
राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि इसराना 207
राजकीय कन्या वमा विद्यालय मतलौडा 421
राकवमा विद्यालय माॅडल टाऊन पानीपत 240
रामॉस वमा विद्यालय जीटी रोड पानीपत 242
राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि भापरा समालखा 273
राजकीय वमा विद्यालय बापौली 270
कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 1643
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा मंगलवार को आयोजित की जा रही है। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 1643 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।