{"_id":"571bc6924f1c1ba06e8b644c","slug":"summer-rail-ticket-no-room-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में नो रूम की स्थिति, कंफर्म टिकट प्राइवेट पर मिल रहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में नो रूम की स्थिति, कंफर्म टिकट प्राइवेट पर मिल रहा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में नो रूम की स्थिति, कंफर्म टिकट प्राइवेट पर मिल रहा
-यूपी, बिहार, जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी
पानीपत। ट्रेनों में इस समय नो रूम की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी चल रही है। लेकिन ताजूब की बात है कि रेलवे काउंटर की बजाय प्राइवेट काउंटरों पर कंफर्म टिकट मिल रहा है। यह तभी संभव है जब आप मुंह मांगे पैसे देंगे। यात्रियों को लंबी दूरी का सफर होने के कारण कंफर्म टिकट के लिए अधिक पैसों का भुगतान करना पड़ता है। जिससे प्राइवेट काउंटर वालों की जेबें गर्म हो रही है और यात्रियों की ढीली।
अभी गर्मी की छुट्यिां होने में एक महीने से अधिक का समय बाकि है। ऐसे में ट्रेनों में अभी से नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। रेलवे काउंटर पर सुबह ही टिकट बुकिंग के लिए रेल यात्रियों की लंबी कतार लगनी शुरू हो जाती है, लेकिन कुछ एक को ही कंफर्म टिकट मिल पाता है। ऐसे में उन्हें या तो वेटिंग टिकट बनवाना पड़ता है या फिर प्राइवेट काउंटरों की तरफ रूख करना पड़ता है। क्योंकि प्राइवेट काउंटर पर कंफर्म टिकट उन्हें आसानी से मिल जाता है बस उन्हें पैसे अधिक चुकाने पड़ते है।
प्राइवेट काउंटर पर हाई स्पीड इंटरनेट के चलते मिल जाता है टिकट
रेलवे के एक अधिकारी ने नाम न छापने पर बताया कि प्राइवेट काउंटर पर यात्रियों को कंफर्म टिकट आसानी से मिल जाता है। क्योंकि एक तो वे हाई स्पीड का इंटरनेट यूज करते है। जिस कारण फटाफट टिकट निकाल लेते है। हालांकि रेल यात्रियों को टिकट के लिए पैसों का भुगतान अधिक करना पड़ता है करीब दो सौ रुपये टिकट तो अतिरिक्त चुकाने पड़ते है। इसी कारण यात्री भी सुविधा के कारण प्राइवेट काउंटर से ही टिकट बनवा लेते है।
विज्ञापन
ट्रेनों में नो रूम की स्थिति, यात्रियों को नहीं मिल रही कंफर्म टिकट
यूपी, बिहार, जम्मू की ओर जाने वाले ज्यादात्तर ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। कुछ एक यात्रियों को बड़ी मुश्किल से वेटिंग मिल रहा है। ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस कारण उन्हें प्राइवेट काउंटरों की ओर रूख करना पड़ता है।
ट्रेनों में अगले दो महीनों तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में यूपी व बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में इस समय नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। अगले दो महीनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट तो दूर वेटिंग टिकट के लिए भी मुश्किल है।
इन ट्रेनों में नो-रूम
संपर्क क्रांति
वैशाली एक्सप्रेस
सपर्कक्रांति एक्सप्रेस
स्वतंत्रता सेनानी
बिहार संपर्क क्रांति
अवध असम एक्सप्रेस