फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sub post office started in judicial complex

Panipat News: न्यायिक परिसर में उप डाकघर शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Sub post office started in judicial complex
पानीपत। डाक विभाग द्वारा आमजन को बेहतर और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वीरवार को न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर में नया उप डाकघर बनाया गया है। इससे वकीलों के साथ जिला सचिवालय व न्यायालय में आने वाले नागरिकों, और कर्मचारियों को डाक संबंधी कार्यों के लिए राहत रहेगी।
विज्ञापन

शहरी विधायक प्रमोद विज और करनाल मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक पंकज कुमार मीना ने वीरवार को इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर संदीप कुमार भी मौजूद रहे। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि न्यायिक परिसर में उप डाकघर खुलना लोगों के लिए बड़ी राहत है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को अनावश्यक खर्च से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक पंकज कुमार मीना ने बताया कि यहां प्रतिदिन हजारों लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। उप डाकघर खुलने से इन सभी को सीधा लाभ मिलेगा। यहां स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, साधारण डाक, मनी ऑर्डर, बचत खाता, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स से जुड़ी सेवाएं समेत डाक विभाग की प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पोस्टमास्टर संदीप कुमार ने बताया कि उप डाकघर शुरू होने से सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। पहले दिन पार्सल समेत 158 डाक बुक हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed