फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sub Inspector beaten, tear uniform

थानेदार के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी

Fri, 24 Jan 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 24 Jan 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले के दिवाना गांव में मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे एक थानेदार के साथ मारपीट कर दी और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। थानेदार को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग में तैनात प्रोविजनल पीरियड़ में चल रहा सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार बीती रात को हवलदार रविंद्र के साथ दिवाना गांव में आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार करने गया था। यहां पर आरोपी राजबीर ने सब इंस्पेक्टर के साथ पहले मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार संभल पाता। इससे पहले राजबीर ने उसको ईंट मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी राजबीर के खिलाफ उसके ससुर की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मामला दर्ज है और एसआई सुनील कुमार इसकी मुकदमे आरोपी को गिरफ्तार करने गया था। नरेंद्र निवासी खानपुर कलां ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसने राजबीर के साथ अपनी लड़की पिंकी की शादी की थी।

राजबीर लंबे समय से पिंकी के साथ मारपीट कर रहा था। वे बुधवार को गांव में गाड़ी में आए थे। वह राजबीर को समझाने लगा। इसी समय राजबीर ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी गाड़ी तोड़ दी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और पीएसआई सुनील कुमार को जांच सौंपी थी।


सुनील कुमार मामला दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंच गया।दिवाना गांव में बीती रात को एक प्रोविजनल एसआई और एक हवलदार मारपीट के आरोपी राजबीर को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। उस पर अपने ससुर के साथ मारपीट करने और पहले अपनी पत्नी को बंधक रखकर मारपीट करने का मामला दर्ज था।

आरोपी ने एसआई के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युद्धवीर सिंह, पीआरओ, पुलिस पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed