{"_id":"68ab7d2a051304a7d7068e0f","slug":"students-will-learn-about-environment-and-climate-change-panipat-news-c-244-1-sknl1016-142524-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन को जानेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन को जानेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। इको क्लब योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनियां आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में राजकीय स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। जिले में खंड स्तर पर पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार से शुरू होगा जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
सोमवार को बापौली खंड में पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर सितंबर के पहले सप्ताह में किया जाएगा।
इससे पहले खंड स्तर पर 25 अगस्त तथा जिला स्तर पर 30 अगस्त से पहले प्रतियोगिता आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं तथा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के आयोजन के चलते पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी के शेड्यूल में बदलाव किया गया है, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल ने बताया कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहयोग से नौवीं से 12वीं तक ये आयोजन होंगे।